{"_id":"612e750d8ebc3e31e62f7781","slug":"bhakiyu-s-bhandara-will-run-in-muzaffarnagar-from-september-3-saharanpur-news-mrt5540880124","type":"story","status":"publish","title_hn":"तीन सितंबर से मुजफ्फरनगर में चलेगा भाकियू का भंडारा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तीन सितंबर से मुजफ्फरनगर में चलेगा भाकियू का भंडारा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
- 25 हजार लोगों को भोजन कराने का होगा इंतजाम
- महावीर चौक के निकट लगातार तीन दिन चलेगा भंडारा
संवाद न्यूज एजेंसी
सहारनपुर। पांच सितंबर को मुजफ्फरनगर के जीआईसी मैदान में होने वाली किसान महापंचायत को लेकर भाकियू की सहारनपुर जिला इकाई ने तैयारियां पूरी कर ली हैं। भाकियू की जिला इकाई की ओर से मुजफ्फरनगर के महावीर चौक के निकट तीन सितंबर से भंडारा शुरू कर दिया जाएगा, जो तीन दिनों तक चलेगा। वहीं, पनियाली स्थित गुरुद्वारा प्रबंध समिति की तरफ से भी महापंचायत के दौरान लंगर लगाने की तैयारी है।
संयुक्त किसान मोर्चा द्वारा आहूत किसान महापंचायत को लेकर भारतीय किसान यूनियन की जिला इकाई ने कमर कस ली है। उन्होंने महापंचायत में आने वाले किसानों के लिए तीन दिन तक लगातार भंडारा चलाने की व्यवस्था की है। इसमें आने वाले किसानों के लिए सुबह चाय नाश्ते से लेकर दोपहर और रात के खाने की व्यवस्था की जा रही है। जिले से भाकियू के कार्यकर्ता तीन सितंबर से भंडारा शुरू कर देंगे। इसमें किसानों के लिए चाय नाश्ता, दाल चावल, कढ़ी, कचौरी, छोले, आलू की सब्जी से लेकर मठ्ठा और रायता भी रहेगा। जिला संगठन ने तीन दिनों में 25 हजार किसानों के लिए भोजन की व्यवस्था की है। इसके अलावा किसान अपने घरों से खीर, उबले हुए चने आदि भी लेकर जाएंगे।
भाकियू के प्रदेश उपाध्यक्ष चौधरी विनय कुमार ने बताया कि भंडारे के लिए सभी इंतजाम कर लिए गए हैं। एक सितंबर को भाकियू कार्यकर्ता प्रस्तावित भंडारा स्थल पर पहुंचेंगे। दो सितंबर को भंडारा की पूरी व्यवस्था महावीर चौक के निकट कर दी जाएगी। जिससे तीन सितंबर की सुबह से भंडारा शुरू हो सके।