फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Bhajan singers kept devotees tied till late night

भजन गायकों ने श्रद्धालुओं को देर रात तक बांधे रखा

Sat, 04 Jun 2022 11:36 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 04 Jun 2022 11:36 PM IST
विज्ञापन
Bhajan singers kept devotees tied till late night
सुलतानपुर में दीप प्रज्वलित करते अतिथि - फोटो : SAHARANPUR
चिलकाना (सहारनपुर)। मां शाकंभरी सेवादल सुल्तानपुर के तत्वावधान में आयोजित मां भगवती की भजन संध्या में यमुनानगर, बरेली तथा शामली के भजन गायकों ने मां के भजनों से समा बांध दिया। देर रात तक चली भजन संध्या में मां के भजनों पर श्रद्धालु झूमते रहे।
विज्ञापन

शुक्रवार रात सुल्तानपुर के पैठ बाजार मैदान में हुई भजन संध्या में पंडित योगेश शर्मा की अगुवाई में मुख्य यजमान सचिन कांबोज तथा डॉ. हुकम सिंह ने पूजन किया। इसके बाद डॉ. दीपक, विक्रांत सैनी, विकास सैनी, निशांक जैन, बालेश कुमार, बालकृष्ण शर्मा शक्ति चौधरी ने मां की ज्योति प्रज्ज्वलित की। यमुनानगर से आए प्रसिद्ध भजन गायक विनोद राजन ने मां सरस्वती की वंदना वीणा वादिनी मैया मेरी नस नस में स्वर भर दो से भजन संध्या की शुरूआत की। इसके बाद चलो बुलावा आया है, मैया ने बुलाया है। इतना प्यार करेगा कौन जितना मां करती है आदि भजनों से दर्शकों को झूमने पर विवश कर दिया। विनोद राजन ने शिव स्त्रोत सुनाकर अपनी गायन प्रतिभा का परिचय दिया। बरेली से आए भजन गायक डीके राजा ने प्यारा सजा है दरबार मां का प्यारा सजा है दरबार भजन गाकर तथा शामली के बंटी दक्ष म्यूजिकल ग्रुप ने भी अपनी कलाकारी से दर्शकों को प्रभावित किया। आयोजन में चेयरमैन अकबर कुरैशी, पूर्व चेयरमैन प्रतिनिधि जायर हुसैन चांद, थानाध्यक्ष सत्येंद्र कुमार राय, सुधीर कुमार जैन, प्रकाश चंद सैनी, आकाश काशी सहित कमेटी के अंकित कांबोज, राज गौतम, राहुल कश्यप, पवन गुंबर, मनोज कश्यप, मनोज सैनी, अजय सैनी, गौरव जैन, मनदीप सैनी, कुलदीप तोमर, सागर पाल, शुभम, अमित, अर्पित आदि रहे।

सुलतानपुर में भजन संध्या में प्रस्तुति देते डीके राजा

सुलतानपुर में भजन संध्या में प्रस्तुति देते डीके राजा- फोटो : SAHARANPUR

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed