फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Beware of those recovering by getting trapped in the love trap active in the city

शहर में सक्रिय प्रेम जाल में फंसाकर वसूली करने वालों से अधिवक्ता रहें सावधान

Mon, 30 Nov 2020 11:14 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 30 Nov 2020 11:14 PM IST
विज्ञापन
Beware of those recovering by getting trapped in the love trap active in the city
शहर में सक्रिय प्रेम जाल में फंसाकर वसूली करने वालों से अधिवक्ता रहें सावधान
विज्ञापन

सहारनपुर। जिला बार संघ ने अधिवक्ताओं को आगाह किया है कि वह प्रेम जाल में फंसाकर लाखों रुपये ऐंठने और झूठे केस दर्ज करवाने वाले शातिर गिरोह से सावधान रहें। ऐसे लोगों के केस लेने से पहले अच्छी तरह से तस्दीक करें। ऐसे गिरोह की ओर से कुछ वकीलों को धमकियां देने और मारपीट करने के मामले सामने आए हैं।
जिला बार संघ के अध्यक्ष अधिवक्ता राजेंद्र सिंह चौहान का कहना है कि ऐसी जानकारी मिल रही है कि हनी ट्रैप गिरोह शहर में सक्रिय हो है। इस गिरोह में शामिल महिलाएं प्रेम जाल में फंसाकर लोगों से मोटी रकम ऐंठ चुकी है। इनमें कुछ वकील भी शामिल रहे हैं। बार संघ के सचिव राजीव गुप्ता ने भी ऐसे मामलों में अधिक जागरूक रहने की अपील की है। संघ के पदाधिकारियों ने बताया कि ऐसे प्रकरण सामने आने के बाद पुलिस प्रशासन से भी गिरोह से जुड़े लोगों की पड़ताल तेज करने का अनुरोध किया जाएगा।
विज्ञापन

उधर, इस बारे में एसपी सिटी विनीत भटनागर का कहना है कि कुछ शिकायतों के आधार पर गिरोह की जांच शुरू कर दी गई है। लोगों को भी ऐसे शातिर लोगों से सावधान रहने की जरूरत है जो झूठे केस में फंसाने की धमकी देकर रकम ऐंठने का प्रयास कर रहे हों।
विज्ञापन
विज्ञापन

-------
तीन थाना क्षेत्रों में सक्रिय हैं गैंग के सदस्य
- इस मामले में वकीलों और अन्य लोगों की शिकायतों के आधार पर तीन थाना क्षेत्रों में गिरोह के अधिक सक्रिय होने की आशंका जताई गई है। इसमें देहात कोतवाली, मंडी कोतवाली और सदर बाजार थाना शामिल हैं। इसमें शुरूआती पड़ताल देहात कोतवाली से शुरू हुई है। माना जा रहा है कि अब अन्य थाना क्षेत्रों में भी ऐसे शातिर लोगों को चिह्नित किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed