फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Between colorful presentations honoring mothers

रंगारंग प्रस्तुतियों के बीच माताओं का सम्मान

Tue, 17 May 2016 12:36 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर Updated Tue, 17 May 2016 12:36 AM IST
विज्ञापन
Between colorful presentations honoring mothers
सेंट मैरी एकेडमी में मातृ दिवस पर प्रस्तुति देती छात्राएं। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
 सेंट मैरीज अकादमी मिशन कम्पाउंड में मातृ दिवस धूमधाम से मनाया गया। छात्र-छात्राओं ने मां पर आधारित रंगारंग प्रस्तुतियों से सभी को मंत्रमुग्ध किया। 
विज्ञापन


मिशन कम्पाउंड स्थित स्कूल में आयोजित कार्यक्रम का शुभारंभ गेस्ट ऑफ ऑनर अंजू सिंह, अनुपम गुप्ता और प्रधानाचार्य फादर थारसिस ने संयुक्त रुप से दीप प्रज्जवलित कर किया। 
विज्ञापन


कार्यक्रम में बच्चों ने माताओं के प्रति श्रद्घा, आदर और सम्मान प्रकट किए। विद्यार्थियों ने प्रस्तुतियों के माध्यम से कहा कि परिवार का मुखिया पिता है, वैसे ही माता परिवार का हदय होती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


जो परिवार को संभालती है। दुख सुख में वह परिवार की देखरेख करती है। मुख्य अतिथि अंजू सिंह और अनुपम गुप्ता ने मातृ दिवस के महत्व पर प्रकाश डालते हुए संदेश दिया कि मां का कोई विकल्प नहीं है।

मां के अहसानों को कोई भूला नहीं सकता है। बच्चों ने सरस्वती वंदना और विभिन्न धुनों पर जोरदार नृत्य प्रस्तुतियां दी। इसके बाद आकर्षक गेम्स शुरू किये गए। 


जिसमें सभी माताओं ने भाग लिया। कार्यक्रम का संचालन अनुज शर्मा ने किया। कार्यक्रम को सफल बनाने में स्कूल के समस्त अध्यापक एवं अध्यापिकाओं का पूूर्ण सहयोग रहा।  
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed