फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Better treatment will be available near home in rural areas

Saharanpur News: ग्रामीण क्षेत्रों में घर के पास मिलेगा बेहतर उपचार

Sat, 24 Jun 2023 12:38 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 24 Jun 2023 12:38 AM IST
विज्ञापन
Better treatment will be available near home in rural areas
-तीन मोबाइल मेडिकल और दो नेत्र मेडिकल यूनिट शुरू
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
सहारनपुर। जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में चिकित्सा सुविधाएं आसानी से उपलब्ध होंगी। ऐसे गांव जो सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र और प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र से दूर हैं, वहां मोबाइल मेडिकल यूनिट भेजकर मरीजों का इलाज किया जाएगा। आईटीसी स्वास्थ्य किरण ने ग्रामीण स्वास्थ्य सेवा पहल के नाम से इस सेवा को शुरू किया है।
शुक्रवार को जिला अस्पताल परिसर से कैराना सांसद प्रदीप चौधरी, विधायक राजीव गुंबर, डीएम डॉ. दिनेश चंद्र, सीडीओ विजय कुमार, एडी हेल्थ डॉ. ज्योत्सना वत्स ने हरी झंडी दिखाकर मोबाइल मेडिकल यूनिट का शुभारंभ किया। मोबाइल मेडिकल यूनिट साढ़ौली कदीम, मुजफ्फराबाद, नकुड़ व गंगोह के लिए भेजा गया। एमएमयू के अलावा दो नेत्र सेवा भी शामिल हैं।
विज्ञापन

ग्रामीण स्वास्थ्य सेवा पहल के कार्यक्रम अधिकारी पमिश कुमार ने बताया कि एमएमयू की टीमें दो-दो दिन रहकर मरीजों का इलाज करेंगी। इन गाड़ियों में चिकित्सक, फार्मासिस्ट, नर्सिंग स्टाफ और कम्यूनिकेशन मोबाइल तैनात है। इस अवसर पर सीएमओ डॉ. संजीव मांगलिक, एसीएमओ डॉ. संजय यादव, डॉ. कुनाल जैन, शुभेंदु, प्रीति द्विवेदी, डॉ. नूतन मिश्रा, प्रवीण कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

------
--ये मिलेंगी सुविधाएं
आईटीसी के अधिकारी रवि बंसल ने बताया कि यूनिट में जनरल ओपीडी चलेगी। गर्भवतियों, शिशुओं के स्वास्थ्य की जांच, संचारी रोग, मानसिक रोग, नेत्र रोग, ईएनटी व अन्य रोगों के मरीजों को समुचित इलाज किया जाएगा।गंभीर मरीज जिला अस्पताल या मेडिकल कालेज को रेफर किए जाएंगे। महिला-पुरुषों को गर्भ निरोधक सामग्री भी निशुल्क दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed