फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Behat-Shakambari road will be widened

UP: श्रद्धालुओं के लिए खुशखबर, बेहट-शाकंभरी मार्ग का होगा चौड़ीकरण, पढ़िए पूरी रिपोर्ट

Thu, 22 Sep 2022 04:10 PM IST
मेरठ ब्यूरो अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ
अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ Published by: मेरठ ब्यूरो Updated Thu, 22 Sep 2022 04:10 PM IST
सार

बेहट से शाकंभरी देवी तक मार्ग का चौड़ीकरण किया जाएगा। इस सड़क को सात मीटर से 10 मीटर तक बढ़ाया जाएगा। पढ़िए पूरी रिपोर्ट।

विज्ञापन
Behat-Shakambari road will be widened
सहारनपुर - फोटो : amar ujala

विस्तार

सहारनपुर में बेहट से शाकंभरी देवी तक के मार्ग का चौड़ीकरण कराया जाएगा। अब यह सड़क सात मीटर से बढ़ाकर दस मीटर चौड़ी बनाई जाएगी, साथ में सड़क किनारे नाले और पुलिया का भी निर्माण कराया जाएगा। 16 किलोमीटर दूरी का यह मार्ग अभी वनवे होने के कारण आवागमन में परेशानी होती है। सड़क दस मीटर चौड़ी होने पर सिद्धपीठ मां शाकंभरी देवी के दर्शन केे आने वाले श्रद्धालुओं की यात्रा और अधिक सुलभ होगी। 20 करोड़ रुपये की लागत से इस मार्ग को चमकाया जाएगा।

विज्ञापन


दिल्ली-यमुनोत्री हाईवे से बेहट से होकर शाकंभरी जाया जाता है। बेहट से शाकंभरी देवी तक करीब 16 किलोमीटर का यह मार्ग वनवे है। जिसकी चौड़ाई अभी सात मीटर है। सिद्धपीठ मां शाकंभरी देवी पौराणिक दृष्टि से भी प्रदेश का महत्वपूर्ण शक्तिपीठ है। यहां प्रतिवर्ष चैत्र नवरात्र, शारदीय नवरात्र और होली पर मेला लगता है। उत्तर प्रदेश के अलावा पंजाब, दिल्ली, राजस्थान, हरियाणा, हिमाचल प्रदेश समेत अन्य प्रांतों से भी लाखों श्रद्धालु सिद्धपीठ के दर्शन को आते हैं।
विज्ञापन


बेहट से शाकंभरी तक मार्ग पर अत्यधिक यातायात होने के कारण जाम और हादसे की संभावना भी बनी रहती है। हालांकि लोग इस मार्ग को फोरलेन बनाने की मांग काफी समय से कर रहे हैं, लेकिन अभी तक यह मार्ग फोरलेन नहीं बन सका है। अब लोक निर्माण विभाग के राज्यमंत्री बृजेश सिंह के प्रयास से इस मार्ग का चौड़ीकरण कराया जाएगा। इस मार्ग को सात मीटर से दोनों ओर डेढ़-डेढ़ मीटर बढ़ा कर दस मीटर चौड़ा किया जाएगा, साथ ही सड़क के किनारे नाले और पुलिया का भी निर्माण कराया जाएगा। इसके लिए 20.04 करोड़ रुपये का प्रस्ताव बनाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


विश्राम के लिए शेड्स बनाए जाएंगे
बेहट से लेकर शाकंभरी तक मार्ग पर कई स्थानों पर श्रद्धालुओं के लिए विश्राम करने के लिए शेड्स भी बनाए जाएंगे। जसमौर, प्रेम नगर आदि आबादी वाले क्षेत्रों में इस मार्ग पर दोनों ओर इंटरलॉकिंग टाइल्स लगाने का कार्य भी किया जाएगा।

यह भी पढ़ें: Suicide: मनचले के खौफ में विवाहिता ने की आत्महत्या, परिजनों ने अंतिम संस्कार से किया इनकार, पुलिस पर लगाए आरोप

मां के भवन तक एलिवेटेड रोड बनाना प्रस्तावित
भूरादेव से मां शाकंभरी देवी के भवन तक सड़क मार्ग नहीं है। यहां पर श्रद्धालु शाकंभरी खोल से होकर भवन तक यात्रा करते हैं। बरसात के दिनों अक्सर खोल में पानी का सैलाब आता है। गत सप्ताह ही सीमा नामक श्रद्धालु की अचानक बाढ़ आने से मौत हो गई थी। भूरा देव से मां के भवन तक फोरलेन एलिवेटेड रोड बनाने का प्रस्ताव है। सीएम योगी के आगमन के दौरान भी इसकी मांग उठी थी। अब सीएम कार्यालय से इसके लिए आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश स्थानीय प्रशासन को दिए गए हैं।

बेहट से शाकंभरी तक 16 किलोमीटर मार्ग को सात मीटर से बढ़ा कर दस मीटर चौड़ा किया जाएगा। जिससे यात्रियों को आनेजाने में और अधिक सुविधा मिल जाएगी, साथ ही सड़क के किनारे यात्री विश्राम के लिए शेड्स, इंटरलाकिंग का कार्य भी कराया जाएगा। इसके लिए 20.04 करोड़ रुपये का प्रस्ताव बनाकर शासन को भेजा जा चुका है। - प्रेम सिंह, अधिशासी अभियंता, लोक निर्माण विभाग

यह भी पढ़ें: Murder: 25 साल खातिरदारी की हमने और जमीन बुआ को.., ये कैसे होने देता, चाचा की हत्या की कहानी भतीजे की जुबानी


बेहट से शाकंभरी तक की सड़क का चौड़ीकरण कराया जाएगा, साथ ही श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए अन्य कार्य भी कराए जाएंगे। इसके लिए 20 करोड़ रुपये का प्रस्ताव पास करा कर जल्द सड़क निर्माण का कार्य कराया जाएगा। - बृजेश सिंह, लोक निर्माण विभाग राज्यमंत्री

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed