फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   become Students's government

बन गई छात्रों की सरकार

Sun, 31 Jan 2016 12:30 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर Updated Sun, 31 Jan 2016 12:30 AM IST
विज्ञापन
become Students's government
महाराज सिंह कॉलेज में शनिवार को हुए छात्रसंघ चुनाव में अध्यक्ष पद पर निर्वांक शर्मा और उपाध्यक्ष पद पर अजीत कुमार विजयी रहे। इस कॉलेज में चुनाव को शांतिपूर्वक ढंग से संपन्न कराने के लिए सुरक्षा के कड़े बंदोबस्त किए गए थे।
विज्ञापन


महाविद्यालय में मतदान प्रक्रिया सुबह नौ बजे से दोपहर दो बजे तक चली। मतदान के लिए कक्षा वार कुल 11 बूथ बनाए गए थे। वोटर आईडी के रूप में कॉलेज का आई कार्ड का इस्तेमाल किया गया। मतदान के दौरान कॉलेज में भारी संख्या में पुलिस बल तैनात रहा। पुलिस अधिकारियों ने समय समय पर कॉलेज का दौरा किया।
विज्ञापन


मीडिया प्रभारी डा. अजय शर्मा ने बताया कि महाविद्यालय में अध्यक्ष पद पर निर्वांक शर्मा, उपाध्यक्ष पद पर अजीत कुमार, सचिव पद पर आशु सैनी और सह सचिव पद पर रोहित कुमार विजयी रहे। कोषाध्यक्ष पद पर छात्र सागर सैनी पहले ही निर्विरोध विजयी घोषित किया जा चुका था। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके अलावा प्राचार्य डा. अशोक कुमार डिमरी, मुख्य चुनाव अधिकारी डा. कंचन कुमार, चीफ प्रॉक्टर डा. पूनम त्यागी, डा. एससी मिश्रा, डा. कपिल वत्स, कृष्ण अवतार वत्स, डा. अरुण गुप्ता, डा. संजय गुप्ता, डा. रामविनय, डा. दीपा, डा. दिनकर मलिक, डा. दीपा चौहान आदि प्रॉक्टोरियल बोर्ड के साथ व्यवस्था बनाने में लगे रहे। यही वजह रही कि मतदान से लेकर मतगणना तक का कार्य शंातिपूर्वक सम्पन्न हुआ।

50 फीसदी से ज्यादा ने नहीं किया मतदान
सहारनपुर। महाराज सिंह कॉलेज में शनिवार को हुए मतदान में 50 फीसदी से ज्यादा वोटरों ने अपने मताधिकार का प्रयोग नहीं किया। चुनाव में कुल 42.8 प्रतिशत मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। इनमें बेटियों ने बाजी मारते हुए 707 वोट डाले। वहीं छात्रों में मात्र 486 मतदाताओं ने ही अपने मत का प्रयोग किया।

लाइब्रेरी को अपडेट कराना ही प्राथमिकता
सहारनपुर। एमएस कॉलेज में अध्यक्ष पद पर निर्वाचित हुए छात्र निर्वांक शर्मा ने बताया कि वह कॉलेज में शैक्षणिक माहौल बनाने के लिए भरसक प्रयास करेंगे। उनके स्तर से प्रयास किया जाएगा कि कक्षाएं नियमित रूप से चले। पुस्तकालय को अपडेट कराते हुए वहां की जरूरतों को पूरा कराया जाएगा। साथ ही छात्रों से जुड़ी सभी समस्याओं का हल कराया जाएगा। निर्वांक शर्मा की जीत पर सपा छात्र सभा के जिलाध्यक्ष फहाद सलीम, मोहित शर्मा आदि ने हर्ष जताया।

अवैध मिले 365 मत
सहारनपुर। एमएस कॉलेज में हुई चुनावी प्रक्रिया में 365 मत अवैध पाए गए। इसमें अध्यक्ष पद पर 86, उपाध्यक्ष पद पर 91, सचिव पद पर 79 और सह सचिव पद पर 109 मत अवैध मिले। चुनाव अधिकारी की ओर से इन मतों को निरस्त कर दिया गया।

पद                 जीते               प्राप्त मत      हारे         प्राप्त मत
अध्यक्ष           निर्वांक शर्मा         549      अंकित शर्मा      358 
उपाध्यक्ष          अजीत कुमार       553        विपिन कुमार    549
सचिव            आशु सैनी            496       अमित कुमार   419

सह सचिव       रोहित कुमार         602        मौ. शादाब      482 





विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed