{"_id":"61083b1c8ebc3e84484f2748","slug":"become-self-supporting-by-increasing-income-district-panchayat-saharanpur-news-mrt550181270","type":"story","status":"publish","title_hn":"आय में वृद्धि कर स्वावलंबी बनें जिला पंचायत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आय में वृद्धि कर स्वावलंबी बनें जिला पंचायत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सहारनपुर। प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जिला पंचायत अध्यक्ष को पत्र भेजकर कहा कि जिला पंचायत एक स्वायत्तशासी संस्था है। इसको स्वावलंबी बनाने के लिए आय में वृद्धि होना आवश्यक है। उन्होंने कहा कि प्रदेश की जिला पंचायतों को राज्य वित्त आयोग और केंद्रीय वित्त आयोग के तहत करीब 2500 करोड रुपये धनराशि उपलब्ध कराई जा रही है।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जिला पंचायत के चेयरमैन मांगेराम चौधरी को पत्र लिखकर जिम्मेदारियों का सफलता से निर्वहन करने की उम्मीद जताई है। यह पत्र सोमवार को जिला पंचायत की अपर मुख्य अधिकारी डॉक्टर सुमनलता ने जिला पंचायत चेयरमैन को सौंपा। उन्होंने कहा कि वित्त आयोग से प्राप्त धनराशि से जहां ग्रामीण क्षेत्र विकास कार्य होता है वहीं ग्रामीण क्षेत्र में नागरिकों के लिए स्वच्छता, पेयजल और स्ट्रीट लाईट आदि की उच्च गुणवत्तायुक्त सुविधाएं भी उपलब्ध कराई जाएं।
उन्होंने कहा कि पिछले एक वर्ष से जिला पंचायतें हॉटमिक्स प्लांट से अच्छी गुणवत्ता की सडकों बनाने का अच्छा कार्य कर रही हैं। अध्यक्ष को लिखे पत्र में मुख्यमंत्री ने कहा कि जिला पंचायत एक स्वायत्तशासी संस्था है। लेकिन पूर्ण स्वायत्ता के लिए इसका आर्थिक तौर पर स्वावलंबी होना आवश्यक है। इसके लिए जिला पंचायत को स्वयं के स्रोतों से आय में वृद्घि करने के लिए प्रयास करने चाहिए। इस दौरान अभय राणा, अभियंता इलम सिंह, बिजेंद्र प्रमुख आदि मौजूद रहे।