फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Beat officer will do duty in professional style

पेशेवर अंदाज में ड्यूटी करेंगे बीट आफिसर

Fri, 17 Jan 2020 12:00 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 17 Jan 2020 12:00 AM IST
विज्ञापन
Beat officer will do duty in professional style
सहारनपुर। थाना क्षेत्रों के गली मोहल्लों में मामूली विवाद, चोरी, लूट, डकैती से लेकर खुफिया जानकारी जुटाने की जिम्मेदारी संभालनी वाली बीट पुलिस अब और पेशेवर अंदाज में काम करेंगी। सूबे के सभी थानों में बीट पुलिस का पुनर्गठन किया जा रहा है। इसी प्रक्रिया के तहत बृहस्पतिवार को एसएसपी दिनेश कुमार ने थाना सदर में नवीन बीट प्रणाली का शुभारंभ किया।
विज्ञापन

एसएसपी ने थाना क्षेत्र की 36 बीट टीमों को बाइकों, वायरलेस सेट, पिस्टल सहित अन्य संसाधनों के साथ हरी झंडी दिखाकर रवाना कर नवीन बीट प्रणाली का शुभारंभ किया। एसएसपी ने बताया कि पुलिस की बीट प्रणाली में सुधार के लिए यह प्रयास किया गया है। उन्होंने बताया कि बीट सिस्टम तो पहले भी था। मगर अब अतिरिक्त प्रशिक्षण और संसाधनों के साथ यह जिम्मेदारी दी जा रही है। उन्होंने बताया कि अब बीट सिपाहियों को केवल सिपाही नहीं माना जाएगा बल्कि उन्हें बीट आफिसर के रूप में जिम्मेदारी दी जाएगी। अपने क्षेत्रों में जाने वाली बीट टीमें जरूरत पड़ने पर घटनास्थल की वीडियो रिकार्डिंग कर सकेंगी। बाकी वायरलेस सेटों सहित अन्य माध्यमों से थानों और आला अफसरों के संपर्क में रहेंगी।
विज्ञापन

इन टीमों को अपने क्षेत्रों में आम जनता से बेहतर व्यवहार करना, जनप्रतिनिधियों के साथ समन्वय, क्षेत्र में आने वाले बाहरी और नए लोगों पर नजर रखना, चोरी, लूट, डकैती जैसी घटनाओं पर त्वरित कार्रवाई करना, 15 साल से ज्यादा समय से जेल में बंद अपराधियों की गतिविधियों पर नजर रखने का दायित्व दिया गया है। थाना प्रभारी पंकज पंत ने एसएसपी को बीट टीमों और उनके कार्य क्षेत्रों के बारे में बताया। इस दौरान एसपी सिटी विनीत भटनागर सहित अन्य पुलिस आफिसर मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed