{"_id":"5f47f7a88ebc3e1758044143","slug":"barricading-on-jaharveer-goga-mhadi-will-be-worshiped-in-homes-saharanpur-news-mrt4983359189","type":"story","status":"publish","title_hn":"गोगा म्हाड़ी पर पुलिस-प्रशासन ने कराई बेरिकेडिंग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गोगा म्हाड़ी पर पुलिस-प्रशासन ने कराई बेरिकेडिंग
विज्ञापन
जाहरवीर गोगा म्हाड़ी पर बैरिकेडिंग, घरों में ही होगा पूजन
सहारनपुर। गंगोह रोड स्थित श्री जाहरवीर गोगा महाराज म्हाड़ी के गेट पर पुलिस ने बैरिकेडिंग करा दी। कोविड-19 की गाइड लाइन का पालन कर लोगों को घरों में ही पूजन करना होगा। किसी भी तरह के सामूहिक कार्यक्रम की अनुमति नहीं है। वहीं, छड़ियों के भक्त नेजे के साथ 26 छड़ियों को म्हाड़ी पर ले जाने की मांग कर रहे थे, लेकिन प्रशासन ने अनुमति देने से इनकार कर दिया।
शुक्रवार को शुक्ल पक्ष की दशमी है। इस दिन हर वर्ष सभी 26 छड़ियां बाबा श्री जाहरवीर गोगा महाराज के प्रतीक नेजे और सरदार छड़ी की अगुवाई में म्हाड़ी पर पहुंचती हैं। इस बार कोरोना संक्रमण के कारण बंदिशों के बीच ही धार्मिक कार्यक्रम आयोजित हो रहे हैं। म्हाड़ी पर भीड़ एकत्र न हो जाए, इसको देखते हुए बृहस्पतिवार दोपहर पुलिस ने म्हाड़ी के मुख्यद्वार पर बैरिकेडिंग लगाकर रास्ता बंद कर दिया। साथ ही वहां लगी प्रसाद की दुकानों को हटवा दिया। लोगों से घरों में रहकर ही पूजा करने की अपील की।
छड़ियों के पूजन की मांग, नहीं मिली अनुमति
बृहस्पतिवार दोपहर छड़ियों के भक्त म्हाड़ी पर पहुंचे। शारदानगर निवासी भक्त अनिल प्रताप सैनी व कांशीराम कश्यप ने बताया कि उनकी पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों से वार्ता हुई। उन्होंने मांग की है कि सिर्फ चार-चार भक्त ही छड़ियां लेकर म्हाड़ी तक पहुंच जाएं और पूजा-अर्चना कर तीसरे दिन छड़ियों को लेकर आएं। भक्त पंकज उपाध्याय, गुलशन सागर, विनोद प्रकाश, ताराचंद सैनी, भक्त बब्बी ने भी छड़ियों के म्हाड़ी पर जाने और पूजन करने की मांग की। हालांकि प्रशासन ने कोई अनुमति नहीं दी।
विज्ञापन
म्हाड़ी पर सफाई कराकर लगवाईं लाइटें
बुधवार रात से बृहस्पतिवार दोपहर 12 बजे तक छड़ियों के भक्तों ने म्हाड़ी पर साफ सफाई कराकर कुछ जगहों पर रंग-बिरंगी लाइटें भी लगवाईं। नगर निगम की ओर से भी म्हाड़ी पर सफाई कराई गई।
श्रद्धालुओं ने खरीदे निशान
गंगोह रोड पर कई जगह निशान की दुकानें लग गईं। श्रद्धालुओं ने दुकानों से निशान भी खरीदे और घर ले जाकर पूजा की। वहीं, बृहस्पतिवार को नवमी पर भी कुछ श्रद्धालुओं ने सुबह के समय निशान चढ़ाया, लेकिन बैरकेडिंग लगाने के बाद श्रद्धालु अंदर नहीं जा सके। सुरक्षा को लेकर म्हाड़ी पर पुलिस तैनात कर दी है।
नहीं लगेगा मेला, नियमों के उल्लंघन पर कार्रवाई: एसपी सिटी
एसपी सिटी विनीत भटनागर ने कहा कि सामूहिक कार्यक्रम आयोजित करने की अनुमति नहीं है। म्हाड़ी पर भी छड़ियों को ले जाने और वहां सामूहिक रूप से पूजन करने की अनुमति नहीं दी गई है। थाना स्तर पर बैठक करके छड़ियों के भक्तों को बताया जा चुका है। कुछ लोगों ने सोशल मीडिया पर भ्रामक प्रचार किया है। किसी ने सरकार की गाइडलाइन का उल्लंघन किया तो उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
नहीं हो सकता सामूहिक आयोजन : डीएम
डीएम अखिलेश सिंह ने कहा कि कोविड-19 की स्पष्ट गाइड लाइन है, इसके तहत सामूहिक कार्यक्रम नहीं होगा। न ही प्रशासन इसकी अनुमति देगा। यदि कोई इसका उल्लंघन करता है तो, कार्रवाई होगी।