फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Bangladeshi royalty now on target of ATS

एटीएस के निशाने पर अब बांग्लादेशियों के राजदार

Sat, 21 Nov 2020 12:07 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 21 Nov 2020 12:07 AM IST
विज्ञापन
Bangladeshi royalty now on target of ATS
- यूपी एटीएस द्वारा गिरफ्तार किए गए बांग्लादेशी नागरिक इकबाल और फारुख। - फोटो : SAHARANPUR
एटीएस के निशाने पर अब बांग्लादेशियों के राजदार
विज्ञापन

सहारनपुर। बांग्लादेशी नागरिकों को रिमांड पर लेने के बाद एटीएस की टीम लखनऊ में पूछताछ के साथ ही सहारनपुर में उनसे जुड़े राजदारों से संपर्क कर पड़ताल को आगे बढ़ा रही है। इनमें एक बांग्लादेशी नागरिक मोहम्मद इकबाल की पत्नी रूबी के अलावा कमेला कालोनी में उनके संपर्क में रहने वाले अन्य लोगों से जानकारियां जुटाई जाएंगी। एटीएस की आगे की पड़ताल के मद्देनजर स्थानीय पुलिस और खुफिया विभाग की टीमें भी अलर्ट हो गई हैं।
एटीएस की टीम ने मंगलवार को ही जिले से दो बांग्लादेशी भाइयों को गिरफ्तार किया था। आरोपियों को लखनऊ स्थित कोर्ट में पेश करके जेल भेज दिया गया था। अब इन्हें आगे की पूछताछ और पड़ताल के लिए तीन दिन के रिमांड पर लिया गया है। वहीं, बांग्लादेशी नागरिकों के अवैध प्रवास के दौरान की गतिविधियों और उनके बाहरी संपर्कों के बारे में इन दोनों भाइयों के अलावा मुख्य राजदार मोहम्मद इकबाल की पत्नी रूबी को माना जा रहा है। स्थानीय स्तर पर थाना जनकपुरी पुलिस सिंभालकी जुनारदार में रह रही रूबी, उसके बच्चों और आसपास के ग्रामीणों से तीन बार पूछताछ कर चुकी है। दो बार रूबी को थाने पर भी लाकर पूछताछ की गई थी, जिसके बाद उसे सिंभालकी जुनारदार भेज दिया गया था। अब एटीएस की टीम भी गोपनीय स्तर पर छानबीन कर रही है।
विज्ञापन

पश्चिम बंगाल से सहारनपुर तक हो रही तथ्यों की जांच
एटीएस की टीम पश्चिमी बंगाल से लेकर सहारनपुर तक बांग्लादेशी नागरिकों से जुड़े तथ्यों की जांच कर रही है। पश्चिमी बंगाल में मोनूपारा चटगांव और उल्टाडांगा कर्नलगंज से लेकर सहारनपुर में कमेला कालोनी, सिंभालकी जुनारदार के अलावा थाना जनकपुरी और मंडी कोतवाली में पड़ने वाले क्षेत्रों में इकबाल और फारुख के कनेक्शन ढूंढे जा रहे हैं। पश्चिम बंगाल में गिरफ्तारी और दो साल जेल जाने के बाद ही दोनों भाई सहारनपुर आए थे। इनके पासपोर्ट का आवेदन भी पश्चिम बंगाल वाले पते से किया गया और इसे 2018 में बनवाया गया। इनके पकड़े जाने से पहले बांग्लादेश जाने की तैयारी तक की बातें सामने आ चुकी हैं। लेकिन अन्य देशों में उनकी यात्रा के बारे में अब तक ज्यादा ब्योरा नहीं मिला है, जिसकी पड़ताल की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

एटीएस और स्थानीय स्तर पर रूबी के बारे में अलग से सत्यापन कराया जा रहा है। यह तो तय है कि इकबाल की पत्नी रूबी बांग्लादेशी है, लेकिन आरोपियों ने पश्चिम बंगाल के मूल पते पर सभी दस्तावेज बनवाए थे। रूबी खुद भी बांग्लादेशी होने की बात कह चुकी है।
पहले से बदले हो सकते हैं मकान के नंबर
कमेला कालोनी में बांग्लादेशी नागरिकों के 12/17 की सीरीज वाले पते को लेकर जांच टीमें शुक्रवार को भी उलझी रहीं। माना जा रहा है कि कुछ वार्डों में नंबर सीरीज बदलने के कारण भी ऐसा हो सकता है। नगर निगम के स्तर पर जांच में फिलहाल यह सीरीज जाटव नगर और शाह हारून क्षेत्र में आ रही है। बांग्लादेशी नागरिकों से मिले एंप्लाई कार्ड, पांच पासबुक खातों, इसके लेनदेन और खाते खुलवाने में शामिल लोगों के बारे में जांच करने के बावजूद स्थानीय अधिकारी कुछ भी खुलासा करने से गुरेज कर रहे हैं।

रूबी की गिरफ्तार करनी है या नहीं, एटीएस करेगी तय : एसएसपी
बांग्लादेशी नागरिकों के मामले की पूरी जांच एटीएस कर रही है। इकबाल की पत्नी रूबी से स्थानीय स्तर पर पूछताछ हुई है। उससे एटीएस भी पूछताछ कर चुकी है। एटीएस की विवेचना से ही तय होगा कि इकबाल की पत्नी रूबी को गिरफ्तार किया जाए या नहीं। - डाक्टर एस. चनप्पा, एसएसपी, सहारनपुर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed