फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Ban on activities of Anop Mandal

अनोप मंडल की गतिविधियों पर लगे रोक

Wed, 02 Jun 2021 11:37 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 02 Jun 2021 11:37 PM IST
विज्ञापन
Ban on activities of Anop Mandal
सहारनपुर। जैन मिलन परिवार सहारनपुर ने अनोप मंडल की गतिविधियों पर रोक लगाने और सीबीआई से जांच कराने की मांग की है। आरोप है कि अनोप मंडल द्वारा जैन (बनिया) समाज के खिलाफ दुष्प्रचार किया जा रहा है, जिससे लोग आहत हैं और उनकी भावनाओं को ठेस पहुंच रही है।
विज्ञापन

बुधवार को कलक्ट्रेट परिसर पहुंचकर जैन मिलन सहारनपुर के पदाधिकारियों ने सिटी मजिस्ट्रेट सुरेश कुमार सोनी को प्रधानमंत्री के नाम संबोधित ज्ञापन सौंपा। जैन मिलन परिवार के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष अजय जैन और क्षेत्रीय अध्यक्ष अविनाश कुमार जैन ने कहा कि अनोप मंडल के सदस्यों द्वारा बनिया (जैन) धर्म के विरुद्ध दुष्प्रचार किया जा रहा है। अनोप मंडल ऐसा संगठन है जो बनिया(जैन) के विरोध में अनर्गल प्रचार करता है और असामाजिक गति विधियों में लिप्त रहता है। इसकी शाखाएं राजस्थान, गुजरात, महाराष्ट्र, हरियाणा, कर्नाटक एवं उत्तर प्रदेश के ग्रामीण इलाकों में लोगों के दिमाग में जहर घोलने का काम कर रही हैं। दुष्प्रचार करते हैं कि विश्व व भारत में आने वाले हर मानव निर्मित संकट एवं प्राकृतिक आपदा का एकमात्र कारण बनिया (जैन) लोग हैं। अनोप मंडल के लोग भोले भोले ग्रामीणों को भय, लालच व प्रलोभन देकर अपने संगठन में शामिल कर रहे हैं। इसलिए अनोप मंडल की गतिविधियों पर तत्काल रोक लगनी चाहिए और इसकी गतिविधियों की सीबीआई से जांच कराई जाए।
विज्ञापन

राष्ट्रीय महामंत्री सुरेंद्र जैन ने कहा जैन समुदाय के साधुओं पर कोई भी आपत्तिजनक टिप्पणी बर्दाश्त नहीं की जाएगी। ज्ञापन देने वालों में राकेश जैन (महानगर अध्यक्ष भाजपा), राकेश जैन, मुकेश जैन, संजय जैन, अमरदीप जैन, अभिषेक जैन, आयुष जैन, अभय जैन, सुरेंद्र जैन, अंकुर जैन, नीरज शर्मा, आरके जैन एडवोकेट, आभा जैन, रीटा जैन आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed