फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Balli worship done for the anniversary

वार्षिकोत्सव को लेकर किया बल्ली पूजन

Sat, 12 Feb 2022 11:45 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 12 Feb 2022 11:45 PM IST
विज्ञापन
Balli worship done for the anniversary
बालाजी धाम के वार्षिक उत्सव के लिये बल्ली पूजन करते श्रद्घालु - फोटो : SAHARANPUR
सहारनपुर। बेहट रोड स्थित श्री बालाजी धाम के वार्षिकोत्सव के तहत निकाली गई प्रभातफेरी के बाद द्वितीय चरण के कार्यक्रमों की शुरूआत हुई। धाम परिसर में बल्ली पूजन श्रद्धाभाव से किया गया। भगवान श्रीराम व बालाजी महाराज के जयकारों से वातावरण भक्तिमय बना रहा।
विज्ञापन

शनिवार को धाम संस्थापक अतुल जोशी महाराज, आचार्य अमित भारद्वाज, आचार्य शुभम कौशिक ने मंत्रोच्चारण के साथ बल्ली पूजन कराया। इस मौके पर अतुल जोशी महाराज ने कहा कि धाम का 14 वां वार्षिकोत्सव धूमधाम से मनाया जा रहा है। प्रथम चरण में सात दिन प्रभातफेरी निकाली गई। अब द्वितीय चरण के कार्यक्रम शुरू हो गए हैं। इसके तहत 15 से 20 फरवरी तक प्रतिदिन प्रात:काल देव पूजन होगा। 16 फरवरी भव्य रूप से सुंदरकांड का पाठ किया जाएगा। 17 फरवरी को श्री भूतेश्वर महादेव मंदिर से शोभायात्रा निकाली जाएगी, जो गऊशाला रोड, खुमरान पुल, बेहट रोड होते हुए धाम में पहुंचकर संपन्न होगी। इसके साथ ही भगवान श्री बालाजी महाराज का शृंगार किया जाएगा। 18 व 19 फरवरी को गीता मनीषी ज्ञानानंद महाराज सत्संग कर गीता की महिमा बताएंगे। 20 फरवरी को हनुमत महायज्ञ के साथ कार्यक्रमों का समापन होगा। इस दौरान दिनेश माहेश्वरी, अनुपम गुप्ता, रविंद्र गुप्ता, प्रमोद माहेश्वरी, अजय सूरी, बलबीर सिंह, दीपक सहगल, मयंक जोशी, विवेक गुप्ता, पंडित खेमराज मिश्रा, गोविंद जोशी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed