फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Bakiu Tomar demands payment of outstanding cane price including interest

भाकियू तोमर ने की ब्याज सहित बकाया गन्ना मूल्य भुगतान की मांग

Fri, 03 Jul 2020 11:33 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 03 Jul 2020 11:33 PM IST
विज्ञापन
Bakiu Tomar demands payment of outstanding cane price including interest
कलेक्ट्रेट परिसर में एडीएम को ज्ञापन सौंपते भारतीय किसान यूनियन तोमर के किसान - फोटो : SAHARANPUR
भाकियू तोमर ने की ब्याज सहित बकाया गन्ना मूल्य भुगतान की मांग
विज्ञापन

सहारनपुर। ब्याज सहित बकाया गन्ना मूल्य का भुगतान कराने और गन्ने का रेट 450 प्रति क्विंटल करने सहित अन्य मांगों को लेकर भारतीय किसान यूनियन (तोमर) ने अपर जिलाधिकारी प्रशासन एसबी सिंह को प्रधानमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा। उन्होंने कहा कि बकाया भुगतान नहीं होने से किसान परेशान हैं।

शुक्रवार को एडीएम ई को सौंपे ज्ञापन में भाकियू तोमर ने कहा कि मंहगाई को देखते हुए किसानों को सस्ती दर पर डीजल उपलब्ध कराया जाए। उन्होंने बकाया गन्ना मूल्य का भुगतान ब्याज सहित तत्काल कराने और गन्ने का रेट 450 रुपये प्रति क्विंटल तय करने की मांग की। उन्होंने कहा कि प्रदेश के किसानों से भी पड़ोसी राज्यों के किसानों के बराबर ही बिजली का बिल लिया जाए। उन्होंने लॉकडाउन की अवधि का बिजली का बिल माफ करने की भी मांग की। ज्ञापन में उन्होंने आरोप लगाया कि जब कोई किसान अपना क्रेडिट कार्ड बनवाने बैंक जाता है तब उससे चक्कर कटाए जाते हैं। उन्होंने कहा कि किसान क्रेडिट कार्ड का ब्याज माफ किया जाए। इस दौरान प्रदेश उपाध्यक्ष सुदेश पाल, मंडल प्रभारी अजय पुंडीर, जिलाध्यक्ष सुखबीर सिंह, राव सलीम, शाहनवाज खान, दीपक त्यागी, तीरथ पाल, श्याम सिंह राणा, अशोक त्यागी, नवीन त्यागी, रविंद्र चौहान, संदीप चौधरी, रामकुमार मानिक, प्रीतपाल सिंह खरे आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed