फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Bakiu contacted for the Raj Bhavan gherao

भाकियू ने राजभवन घेराव के लिए किया संपर्क

Fri, 22 Jan 2021 09:32 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 22 Jan 2021 09:32 PM IST
विज्ञापन
Bakiu contacted for the Raj Bhavan gherao
बिहारीगढ़ में भाकियू की बैठक में जुटे किसान - फोटो : SAHARANPUR
भाकियू ने राजभवन घेराव के लिए किया संपर्क
विज्ञापन

बिहारीगढ़। भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय नेतृत्व के आह्वान पर कार्यकर्ताओं ने क्षेत्र के दर्जनभर गांवों का भ्रमण कर शनिवार को देहरादून के राजभवन का घेराव करने के लिए किसानों से भारी संख्या में दून पहुंचने का आह्वान किया।

इस दौरान हुई नुक्कड़ सभाओं में भारतीय किसान यूनियन के युवा जिला अध्यक्ष अजय कांबोज ने कहा कि 23 जनवरी को राष्ट्रीय नेतृत्व के आह्वान पर देश में राजभवनों का घेराव किया जाएगा। इसी कड़ी में शुक्रवार को उन्होंने क्षेत्र के गांवों तोता टांडा, सतपुरा, कुरडीखेड़ा, बारूगढ़, चाणचक, चांडीघेर, शाहजहांपुर, पेलियो, सुंदरपुर, मनोहरपुर, बादशाहपुर आदि का भ्रमण कर किसानों से संपर्क किया। उन्होंने देहरादून के राजभवन का घेराव करने के लिए भारी संख्या में देहरादून पहुंचने का आह्वान किया। डॉ. राजवीर सिंह, हाजी रियाजुल हसन, ब्लॉक अध्यक्ष उगेश कांबोज, युवा नेता पारस सैनी, प्रधान सुधीर सैनी, ब्लाक उपाध्यक्ष अहसान मुखिया, सोविन्दर काम्बोज, बुरहान अहमद, राजकुमार राणा, मौ आरिफ, शहबान अहमद, मासूम अली, शकूर अहमद, अनुज काका आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed