फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Bag scanner machine ran in front of the minister, now closed

मंत्री के सामने बैग स्कैनर मशीन चली, अब बंद

Sat, 10 Sep 2022 11:33 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 10 Sep 2022 11:33 PM IST
विज्ञापन
Bag scanner machine ran in front of the minister, now closed
सहारनपुर में रेलवे स्टेशन पर बंद पड़ी बैग स्केनर मशीन के पास से होकर जाता यात्री - फोटो : SAHARANPUR
सहारनपुर। जुलाई में आए केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव के सामने रेलवे स्टेशन पर लगी बैग स्कैनर मशीन चालू करा दी गई थी। लेकिन अब मशीन बंद पड़ी हुई है। इससे स्टेशन पर यात्रियों की सुरक्षा को खतरा है। यात्री बिना चेकिंग कराए ही स्टेशन परिसर में आ जा रहे हैं। यह हाल तब है जब सहारनपुर रेलवे स्टेशन को कई बार बम से उड़ाने की धमकी मिल चुकी हैं।
विज्ञापन

सहारनपुर रेलवे स्टेशन से पंजाब, हरियाणा, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, दिल्ली, बिहार, छत्तीसगढ़ आदि राज्यों की ट्रेनें होकर गुजरती हैं। बड़ी संख्या में यात्री इन ट्रेनों से सफर करते हैं। विगत 14 और 15 जुलाई को केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव सहारनपुर दौरे पर आए थे। यहां उन्होंने रेलवे अफसरों के साथ बैठक यात्री सुविधाओं को लेकर मंथन किया था। उनके आने से पूर्व ही सभी व्यवस्थाएं दुरुस्त कर ली गई थीं। रेलवे स्टेशन पर यात्रियों की सुरक्षा के लिए लगाई गई बैग स्कैनर मशीन भी चालू थी, लेकिन अब इस समय मशीन बंद पड़ी है। मशीन के पास आरपीएफ के जवान तैनात रहते हैं। बैग स्कैन करने के बाद ही यात्रियों को प्लेटफार्म पर जाने की अनुमति दी जाती है। मशीन के खराब होने से यात्रियों के बैग स्कैन नहीं हो रहे हैं। यात्रियों के सामान की अब कोई जांच नहीं हो रही है। पूर्व में सहारनपुर रेलवे स्टेशन को कई बार बम से उड़ाने की धमकी मिल चुकी है।
विज्ञापन

- रेलवे स्टेशन पर लगी बैग स्कैनर मशीन बीच-बीच में बंद हो जाती है। इन दिनों मशीन में कोई खराबी होने के कारण वह बंद है, उसे जल्द ही सही करा लिया जाएगा। हम यात्रियों की सुरक्षा के प्रति गंभीर हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

- मोहित त्यागी, थाना प्रभारी, आरपीएफ

सहारनपुर में रेलवे स्टेशन पर बंद पड़ी बैग स्केनर मशीन।

सहारनपुर में रेलवे स्टेशन पर बंद पड़ी बैग स्केनर मशीन।- फोटो : SAHARANPUR

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed