फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   badminton championship

बैडमिंटन प्रतियोगिता में बालकेसरी, अनिरुभ, अमानिका, मानसी बने चैंपियन

Sat, 22 Aug 2015 12:36 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, सहारनपुर
ब्यूरो/ अमर उजाला, सहारनपुर Updated Sat, 22 Aug 2015 12:36 AM IST
विज्ञापन
सहारनपुर। जिला बैडमिंटन संघ की ओर से डॉ. अंबेडकर स्पोर्ट्स स्टेडियम के बैडमिंटन हॉल में आयोजित कराई जा रही उत्तर प्रदेश राज्य बैडमिंटन प्रतियोगिता फाइनल मुकाबलों के साथ शुक्रवार को संपन्न हो गई। व्यक्तिगत मुकाबलों में बालकेसरी, अनिरुभ, अमानिका और मानसी विजेता बनी, जबकि डबल मुकाबलों में  आयुष और बालकेसरी तथा अमालिका और श्रुति की जोड़ी चैंपियन बनी।
विज्ञापन

शुक्रवार को हुए अंडर-13 आयु वर्ग के फाइनल मुकाबले में बालकेसरी ने प्रतीक को 25-23 और 21-16 के अंतर से पराजित किया। अंडर-15 आयु वर्ग में अनिरुभ ने राजन को 21-18 और 21-06 के अंतर से हराया। बालिकाओं की अंडर-15 आयु वर्ग के फाइनल में अमानिका ने मानसी को 21-12 और 21-14 के अंतर से हराकर विजेता बनने का गौरव हासिल किया। अंडर-13 आयु वर्ग में मानसी ने शिवांगी को 14-21 और 21-18 के अंतर से हराया। बालिकाओं के डबल्य मुकाबलों में अमालिका और श्रुति की जोड़ी ने अराध्या और मानसी की जोड़ी को 21-16 और 21-18 से पराजित किया। बालकों के डबल्स मुकाबलों में आयुष और बालकेसरी की जोड़ी सिद्धांत मिश्रा और सिद्धांत की जोड़ी को हराकर चैंपियन बनी। प्रतियोगिता के समापन पर कमिश्नर तनवीर जफर अली और एसडीए के वीसी वीपी सिंह ने विजेताओं को पुरस्कार देकर सम्मानित किया। इस दौरान आयोजन अध्यक्ष एवं नगरायुक्त डॉ. नीरज शुक्ला, सुशील अग्रवाल, संजय गर्ग, मुसकीम अहमद, मनीष कुमार, नूतन वालिया, आकाश कुमार, एमएम गोयल, राजीव पाठक, गुलाब सिंह राणा, ईश्वरपाल सिंह, डॉ. एके गप्ता, संदीप गुप्ता आदि थे।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed