{"_id":"61f048bf8a01c100543b9566","slug":"badal-was-murdered-for-opposing-an-immoral-relationship-saharanpur-news-mrt5747226103","type":"story","status":"publish","title_hn":"अनैतिक संबंध का विरोध करने पर की थी बादल की हत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अनैतिक संबंध का विरोध करने पर की थी बादल की हत्या
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अनैतिक संबंध का विरोध करने पर की थी बादल की हत्या
सहारनपुर। कोतवाली रामपुर मनिहारान क्षेत्र के गांव कृष्णी के बादल हत्याकांड का पुलिस ने मंगलवार को खुलासा कर दिया। पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों में से एक युवक के मृतक की पत्नी के साथ अनैतिक संबंध थे। इसका विरोध करने पर ही बादल की ईंटों से प्रहार कर हत्या की गई थी।
एसपी सिटी राजेश कुमार ने पत्रकार वार्ता में बताया कि 22 जनवरी को गांव कृष्णी निवासी बादल का शव खेत पर उनके ही ट्यूबवेल के पास पड़ा मिला था। बादल के चचेरे भाई अतर सिंह ने अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी। वारदात के खुलासे के लिए पुलिस टीमों को लगाया गया था। जांच में पता चला कि कृष्णी गांव के ही नितिन पुत्र संदीप और सुमित पुत्र सतीश ने वारदात को अंजाम दिया है। दोनों को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई तो पता चला कि नितिन के बादल की पत्नी के साथ अनैतिक संबंध थे, जिसके बारे में बादल को पता चल गया था। इसका विरोध करने पर ही बादल की हत्या की साजिश रची गई। एसपी सिटी के मुताबिक नितिन 22 जनवरी को साजिश के तहत नितिन दोस्त सुमित के साथ बादल को लेकर ट्यूबवेल पर गया और उसे शराब पिलाई। इसके बाद आरोपियों ने ईंटों से प्रहार कर उसकी हत्या कर दी। आरोपियों ने पूछताछ में सनसनीखेज खुलासा किया है। पुलिस ने दोनों हत्यारोपियों का चालान कर दिया है।