फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Bad roads, heaps of garbage and waterlogging became a problem

Saharanpur News: बदहाल सड़क, गंदगी के ढेर और जलभराव बना मुसीबत

Fri, 25 Jul 2025 12:28 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 25 Jul 2025 12:28 AM IST
विज्ञापन
Bad roads, heaps of garbage and waterlogging became a problem
नानौता। नगर के गंगोह रोड से सरकारी अस्पताल के पीछे व राजकीय पशु चिकित्सालय के बराबर में डूडा द्वारा आसरा आवास योजना के तहत बनी कॉलोनी व उसके बाहर की सड़कें बदहाल हैं। इससे कॉलोनी में रहने वालों को परेशानी से गुजरना पड़ रहा है।
विज्ञापन

नानौता नगर पंचायत क्षेत्र में डूडा द्वारा आसरा आवास योजना के तहत गरीब व निराश्रित तथा पात्र लोगों को मकान आवंटित किए गए हैं। इनमें करीब 50 परिवार रहते हैं। कॉलोनी के आसपास भारी गंदगी के ढेर लगे हैं। कॉलोनी की सड़क पर गंदा पानी, कीचड़ तथा गंदगी के ढेर जमा होने के कारण आवासीय कॉलोनी में रहने वाले लोग भी बदबू व गंदगी के ढेर में जीने के लिए मजबूर हैं। कॉलोनी के पास गंदे पानी तथा गंदगी के ढेर होने के कारण संक्रमण रोग फैलने का भी खतरा बना है। वहीं उक्त मार्ग के पास ही अकमलगढ़ कॉलोनी में बनी मस्जिद में नमाज के लिए जाने वाले नमाजियों सहित अन्य काॅलोनीवासियों को भी बड़ी दिक्कत का सामना करना पड़ता है।
विज्ञापन


-------------

- रफीक मलिक ने बताया कि सड़क पर पानी भरने से कीचड़ हो गया है, जिसके कारण कॉलोनी से बाहर निकला भी मुश्किल हो गया है। पानी जमाव के कारण बच्चों में बीमारियां फैलने का भी खतरा बना रहता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-रजी हैदर ने बताया कि कालोनी के आस पास गंदगी के ढेर तथा सड़क पर फैली बदबू के बीच रहना दूभर हो गया है। बरसाती मौसम में ओर भी दिक्कत होती है।
- चौधरी हाकिम अली ने बताया कि रास्ते पर पानी भरा होने से गंगोह रोड स्थित अस्पताल या सहारनपुर रोड पर जाने के लिए काफी घूमकर जाना पड़ता है।
- मनव्वर अली ने बताया कि जल भराव से अकमलगढ़ स्थित मस्जिद में नमाज पढ़ने के लिए जाने नमाजियों को भी परेशानी उठानी पड़ती हैं।

----------

वर्जन


कॉलोनी के आस-पास साफ-सफाई कराकर जल्द की मार्ग की मरम्मत कराते हुए जलभराव की समस्या का निस्तारण किया जाएगा।



- कमलकांत राजवंशी, अधिशासी अधिकारी नगर पंचायत नानौता
----------------------------



स्वच्छता सर्वेक्षण में भी पिछड़ी नगर पंचायत नानौता
केंद्रीय शहरी विकास मंत्रालय द्वारा कराए जाने स्वच्छता सर्वेक्षण के 2024-2025 के लिए 17 जुलाई को घोषित किए परिणामों में भी नगर पंचायत काफी पिछड़ते हुए प्रदेश में 667वीं व देश मे 991वीं रैंक ही हासिल कर पाई। इसी नगर पंचायत ने वर्ष 2022 में हुए सर्वेक्षण में प्रदेश में 29वां स्थान प्राप्त किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed