{"_id":"63236de0820fb039153bb39d","slug":"bad-condition-of-hospitals-due-to-fever-two-patients-on-one-bed-saharanpur-news-mrt6054295153","type":"story","status":"publish","title_hn":"बुखार से अस्पतालों का बुरा हाल, एक बेड पर दो-दो मरीज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बुखार से अस्पतालों का बुरा हाल, एक बेड पर दो-दो मरीज
विज्ञापन
गंगोह सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर लगी मरीजों की लाइन।
- फोटो : SAHARANPUR
सहारनपुर। जिले में वायरल बुखार का प्रकोप कम नहीं हो रहा। जिसकी वजह से अस्पतालों का बुरा हाल है। हालत यह है कि जिला अस्पताल में एक बेड पर दो-दो मरीजों का इलाज चल रहा है। देहात के स्वास्थ्य केंद्रों पर भी बुखार के मरीजों की संख्या तेजी से बढ़ रही है। पिछले दो महीने में करीब बुखार के आठ हजार मरीजों ने इलाज कराया।
मौसम के उतार-चढ़ाव ने लोगों को बीमार कर दिया है। सरकारी और गैर सरकारी अस्पतालों में भीड़ इस कदर बढ़ी है कि वहां पर मरीज ही मरीज दिखाई दे रहे हैं। गंगोह, नकुड़, साढ़ौली कदीम, नागल, देवबंद आदि क्षेत्रों के गांवों में बुखार का प्रकोप है। स्थिति यह है कि बुखार से घर-घर में लोग बीमार हैं। एसबीडी जिला अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में स्थिति बेहद खराब है। यहां मरीजों की बढ़ती संख्या के चलते बेड कम पड़ गए हैं। एक बेड पर दो-दो मरीजों का इलाज चल रहा है। इससे मरीजों को परेशानी हो रही है। अस्पताल की रिपोर्ट के अनुसार, पिछले दो महीने की ओपीडी में 70 से 80 हजार मरीज पहुंचे। इनमें करीब आठ हजार बुखार के मरीज शामिल हैं। इसी तरह सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों की बात करें तो यहां भी बुखार के मरीजों की संख्या में दिनोंदिन बढ़ोतरी हो रहा।
90 फीसदी वायरल बुखार के मरीज
सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नागल पर दो महीने में करीब 500 मरीज बुखार के आए हैं। केंद्र प्रभारी डॉ. नितिन कुमार ने बताया कि 90 फीसदी मरीज वायरल बुखार के आ रहे हैं। 10 प्रतिशत टायफाइड, मलेरिया के हैं। गांव पहाड़पुर में 15 मरीजों की जानकारी मिली है। यहां पर कैंप लगाया गया। इसी तरह गांव इस्लाइलपुर में भी बुखार के मरीज मिल रहे।
विज्ञापन
बुखार के मरीजों की लंबी कतार
संवेदनशील सीएचसी गंगोह पर 550 नए और 250 पुराने मरीज उपचार कराने आ रहे हैं। पिछले दो महीने में सर्वाधिक बुखार के मरीज हैं। सीएचसी प्रभारी डॉ. रोहित वालिया ने बताया कि प्रतिदिन गांवों में टीम भेजकर शिविर लगवाए जा रहे हैं। शिविर में भी बुखार के मरीजों की संख्या अधिक है। जांच में डेंगू और मलेरिया की पुष्टि नहीं हो रही।
बुखार के 850 मरीज पहुंचे
सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बेहट पर भी मरीजों की लंबी लाइन लगी मिली। आए दिन बुखार के साथ-साथ अन्य बीमारियों के मरीज पहुंच रहे हैं। यहां बीते 20 दिनों में बुखार से पीड़ित 850 मरीज आए हैं। बृहस्पतिवार को सीएचसी पर 164 मरीज आए। इनमें बुखार के 28 मरीज शामिल रहे। सीएचसी प्रभारी डॉ. नितिन कंदवाल ने बताया कि अधिकतर मरीज वायरल से पीड़ित हैं। इक्का-दुक्का मरीजों में टायफाइड और मलेरिया के लक्षण मिल रहे हैं। अभी तक डेंगू के लक्षण किसी मरीज में नहीं मिले
--बदलते मौसम में बीमारी बढ़ रही है, सबसे अधिक वायरल बुखार से पीड़ित हैं। सरकारी अस्पतालों में उपचार की सुविधाएं हैं। मरीज भर्ती के लिए अतिरिक्त बेड वार्ड में बढ़ाने के निर्देश दिए गए हैं।
डॉ संजीव मांगलिक, सीएमओ

सहारनपुर में जिला अस्पताल की इमरजेंसी वार्ड में एक बेड पर लेटे दो मरीज।- फोटो : SAHARANPUR