{"_id":"624c895789662369ab1bc4e8","slug":"babasaheb-jayanti-will-be-celebrated-as-social-harmony-day-saharanpur-news-mrt583197475","type":"story","status":"publish","title_hn":"सामाजिक समरस्ता दिवस रूप में भाजपा मनाएगी बाबा साहेब की जयंती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सामाजिक समरस्ता दिवस रूप में भाजपा मनाएगी बाबा साहेब की जयंती
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आज से शुरू होंगे विभिन्न कार्यक्रम, प्रतिमाओं की सफाई कर जलाएंगे दीपक
विस चुुनाव के बाद अब नगर निकाय चुनाव की जमीन तैयार करने में जुटी पार्टी
संवाद न्यूज एजेंसी
सहारनपुर। प्रदेश में पूर्ण बहुमत से सरकार बनाने वाली भाजपा ने भविष्य में होने वाले नगर निकाय चुनाव परचम फहराने की तैयारी शुरू कर दी है। पार्टी अभी से सक्रिय हो गई है। इसके तहत बाबा साहेब डॉ. भीमराव आंबेडकर की जयंती को सामाजिक समरस्ता दिवस के रूप में मनाया जाएगा। प्रतिमाओं की सफाई करने के साथ ही दीपक जलाए जाएंगे तथा विभिन्न कार्यक्रम आयोजित होंगे।
संविधान निर्माता बाबा साहेब डॉ. भीमराव आंबेडकर की 14 अप्रैल को जयंती है। इसके उपलक्ष्य में भाजपा बुधवार से कार्यक्रम की शुरूआत करेगी। इसके तहत रक्तदान शिविर, स्वच्छ अभियान, अस्पतालों में फल वितरण, स्वास्थ्य शिविर लगाए जाएंगे। विद्यालयों में बच्चों स्टेशनरी और सार्वजनिक स्थानों पर शुद्ध पेयजल के लिए वॉटर कूलर लगवाए जाएंगे। जिले के सभी मंडलों में बाबा साहेब डॉ. भीमराव आंबेडकर की प्रतिमाओं की सफाई कार्यकर्ता करेंगे। जयंती की पूर्व संध्या दीपक जलाए जाएंगे। कार्यकर्ता घरों पर बाबा साहेब की फोटो लगाकर पुष्पांजलि अर्पित कर दीप जलाएंगे। संगोष्ठी, युवाओं और प्रबुद्धजनों से वरिष्ठ पदाधिकारी व जनप्रतिनिधि वार्ता करेंगे।
वर्जन
संविधान निर्माता डॉ. भीमराव आंबेडकर देश के महापुरुष हैं। उनकी प्रेरणा से भाजपा सरकारें कार्य कर रही हैं। धूमधाम से उनकी जयंती मनाई जाएगी। केंद्र और प्रदेश सरकार सबका साथ सबका विकास की नीति को आगे बढ़ाते हुए बाबा साहेब के सपने को साकार कर रही है।-डॉ. चंद्रमोहन, प्रदेश मंत्री भाजपा