फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Azad Samaj Party will destroy the pride of BJP: Chandrashekhar

भाजपा का घमंड चूर करेगी आजाद समाज पार्टी

Thu, 29 Jul 2021 11:58 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 29 Jul 2021 11:58 PM IST
विज्ञापन
Azad Samaj Party will destroy the pride of BJP: Chandrashekhar
छुटमलपुर में पार्टी पदाधिकारियों के साथ चंद्रशेखर आजाद - फोटो : SAHARANPUR
छुटमलपुर (सहारनपुर)। आजाद समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष चंद्रशेखर आजाद पार्टी की साइकिल यात्रा का प्रथम चरण पूरा होने पर करीब एक माह बाद अपने कॉलोनी स्थित आवास पर पहुंचे। जहां बड़ी संख्या में समर्थक और पार्टी कार्यकर्ता उनसे मिलने पहुंचे। इस दौरान सरसावा ब्लॉक के पूर्व प्रमुख ने आसपा की सदस्यता ग्रहण की।
विज्ञापन

अपने आवास पर चंद्रशेखर आजाद ने कहा कि भाजपा के राज में देश और प्रदेश का हर वर्ग परेशान है। 2022 में आसपा उत्तर प्रदेश में मजबूती के साथ चुनाव लड़ेगी और भाजपा के जंगलराज से प्रदेश की जनता को मुक्ति दिलाने का काम करेगी। इस दौरान उनकी मौजूदगी में बड़ी संख्या में सपा, बसपा और कांग्रेस छोड़कर लोगों ने आसपा का दामन थामा। पूर्व प्रमुख सरसावा अहतश्याम और योगेश प्रताप ने भी अपने समर्थकों के साथ आसपा ज्वाइन की। चंद्रशेखर ने माल्यार्पण कर इन सभी का स्वागत किया। इस दौरान जिलाध्यक्ष कर्णवीर सिंह, बेहट विधानसभा क्षेत्र अध्यक्ष विनोद पेगवाल, विधिक सलाहकर संदीप कांबोज एडवोकेट, पिछड़ा मोर्चा के जिलाध्यक्ष तरसपाल गुर्जर, नितिन बंसल, मीडिया प्रभारी टिंकू कपिल, अभिनय पारले, सचिन कर्णवाल, रोबिन कर्णवाल, धर्मवीर सिंह राठौर, हरि सिंह , मेहरदास, सुफियान मलिक आदि मुख्य रुप से मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed