फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Awarded for doing remarkable work in various fields

विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय कार्य करने पर किया सम्मानित

Sat, 11 Jun 2022 11:21 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 11 Jun 2022 11:21 PM IST
विज्ञापन
Awarded for doing remarkable work in various fields
भाजपा कार्यालय पर आयोजित कार्यक्रम में सम्मानित युवा - फोटो : SAHARANPUR
सहारनपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आठ साल का कार्यकाल पूरा होने के उपलक्ष्य में भाजपा द्वारा आयोजित किए जा रहे कार्यक्रम के तहत विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय कार्य करने वाले लोगों को सम्मानित किया गया। दिल्ली रोड स्थित कार्यालय पर आयोजित कार्यक्रम में महानगर अध्यक्ष राकेश जैन व महापौर संजीव वालिया ने कृषि क्षेत्र में पद्मश्री प्राप्त करने वाले सेठपाल, महंत कौशलेंद्र, शिक्षा क्षेत्र से डाक्टर जगदानंद शर्मा, विश्व कप अंडर 19 खेलने वाले वासु वत्स, क्रिकेटर दीपक राणा, रक्षित गर्ग, योग में मानसी कश्यप, गायक सार्थक सैन, चिकित्सक डॉ. रमनदीप सिंह, डॉ. वी कुमार, केदारनाथ प्रभाकर, शिक्षिका लीशा सड़ाना, ब्लड डोनर पार्थ माहेश्वरी को सम्मानित किया। इस दौरान कार्यक्रम संयोजक मनोज ठाकुर, डॉ. नीलू राणा, अनिल मित्तल, ललित कटारिया, कमल चुघ, सुनील पंवार, दिग्विजय चौहान, गौरव कक्कड़, सीमांत वशिष्ठ, मयंक गर्ग, डॉ. रवि कुमार मौजूद रहे।
विज्ञापन

शहीद निशांत के परिजनों को सम्मानित
सहारनपुर। भाजपा पदाधिकारियों ने शहीद निशांत शर्मा की माता ममता शर्मा और पिता जोगेंद्र शर्मा को शारदा नगर स्थित आवास पर जाकर सम्मानित किया। महानगर अध्यक्ष राकेश जैन ने कहा कि शहीद निशांत ने जो बलिदान राष्ट्र के लिए दिया है, उसके लिए पूरा राष्ट्र हमेशा उनके प्रति कृतज्ञ रहेगा। इस दौरान महापौर संजीव वालिया, संदीप रावत, विजय गुप्ता, रमन चौधरी, राजेंद्र गुंबर, संजीव वालिया, दिनेश शारदा, नितिन धीमान, निखिल शर्मा, राकेश पुंडीर, पारस टुटेजा, पंकज शर्मा, राहुल शर्मा मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed