{"_id":"60c3a1558ebc3e7a8c40d6b1","slug":"avni-in-the-essay-navya-was-the-first-in-making-the-poster-saharanpur-news-mrt5422081144","type":"story","status":"publish","title_hn":"निबंध में अवनी, पोस्टर बनाने में नव्या रहीं प्रथम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
निबंध में अवनी, पोस्टर बनाने में नव्या रहीं प्रथम
विज्ञापन
सहारनपुर। पर्यावरण एवं जल संरक्षण गतिविधि, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ द्वारा पर्यावरण शुद्धि सप्ताह के निबंध और पोस्टर प्रतियोगिता का ऑनलाइन आयोजन किया। इसमेें विभिन्न विद्यालयों के छात्र छात्राओं ने हिस्सा लिया। निबंध प्रतियोगिता में अवनी और पोस्टर प्रतियोगिता में नव्या ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।
पोस्टर प्रतियोगिता में कक्षा 6 से 8 तक और निबंध प्रतियोगिता में कक्षा 9 से 12 में पढ़ने वाले विद्यार्थियों ने हिस्सा लिया। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ महानगर प्रचारक राजन ने बताया कि दोनों प्रतियोगिता में 293 छात्र छात्राओं ने सहभागिता की। पोस्टर प्रतियोगिता में सरस्वती विहार सीनियर सेकेंडरी स्कूल की नव्या गोयल प्रथम रहीं, जबकि इसी विद्यालय के निशांत चौधरी ने द्वितीय और मयंक धीमान ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
वहीं, निबंध प्रतियोगिता में सेंट मेरिज एकेडमी की अवनी जैन ने प्रथम, सरस्वती विहार सीनियर सेकेंडरी स्कूल की अनन्या गुरेजा ने द्वितीय और रेनबो स्कूल की नियमित सचदेवा तृतीय स्थान प्राप्त किया है। इसके अलावा प्लास्टिक कचरे से मुक्ति के लिए ईको ब्रिक्स बनाने की प्रतियोगिता भी कराई, जिसमें स्वयंसेवकों ने उत्साह के साथ भाग लिया। प्रतियोगिता में अरविंद नगर की दयानंद शाखा के स्वयंसेवक लक्की सबसे ज्यादा 13 ईको ब्रिक्स देकर प्रथम रहे। ईको ब्रिक्स का निर्माण प्लास्टिक की खाली बोतलों में प्लास्टिक का ही कचरा भरा जाता है। उसके बाद बोतलों को बंद करके ईंटों की जगह इस्तेमाल किया जाता है। ऐसा करके पर्यावरण को फायदा पहुंचाया जा सकता है।