{"_id":"59779efa4f1c1b7e788b4722","slug":"authorities-demolished-two-illegal-colonies-and-constructions","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्राधिकरण ने दो अवैध कॉलोनियां और निर्माण को ध्वस्त कराया ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्राधिकरण ने दो अवैध कॉलोनियां और निर्माण को ध्वस्त कराया
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर
Updated Wed, 26 Jul 2017 01:12 AM IST
विज्ञापन
अवैध निर्माण को धवस्त करती प्राधिकरण की जेसीबी।
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विकास प्राधिकरण की टीम ने मंगलवार को अवैध रूप से विकसित की जा रही दो कालोनियों और एक अवैध निर्माण को ध्वस्त करा दिया। कालोनियों को काटने से पहले उनका मानचित्र स्वीकृत नहीं कराया गया था। जबकि अनुमन्य सीमा से अधिक ऊंची चारदीवारी करने पर भी उसको जेसीबी की सहायता से गिरा दिया गया।
लंबे समय बाद विकास प्राधिकरण ने एक बार फिर से अवैध कालोनियों और निर्माणों के खिलाफ सख्त कार्रवाई शुरू की है। विकास प्राधिकरण के वित्त अधिकारी विनय शुक्ला ने बताया कि प्राधिकरण की टीम ने जेसीबी की सहायता से मंगलवार को दो कालोनियों का ध्वस्तीकरण किया।
ग्राम कोलागढ़ में करीब आठ बीघा जमीन पर 10 गुणा 12 फीट की कोठरी बनाकर कोई मुर्तजा नामक व्यक्ति कालोनी काट रहा है। इस कालोनी के लिए मानचित्र स्वीकृत नहीं कराया गया है।
विज्ञापन
जेसीबी की सहायता से इसका ध्वस्तीकरण करा दिया गया। इस व्यक्ति के ही द्वारा चार बीघा जमीन पर सड़क निर्माण के लिए मिट्टी डाली जा रही थी। उस पर भी ध्वस्तीकरण की कार्रवाई की गई।
वित्त अधिकारी ने बताया कि इसके अलावा पैरामाउंट ट्यूलिप में 20 गुणा 60 फीट में चारदीवारी का निर्माण 10 फीट ऊंचा करा दिया गया था। जो अनुमन्य सीमा से अधिक है। यह निर्माण किसी राजीव सैनी द्वारा कराया गया था। इसको भी गिरा दिया गया है। उन्होंने कहा कि अवैध निर्माण और अवैध कालोनियों के खिलाफ कार्रवाई जारी रहेगी। उन्होंने कहा कि अवैध निर्माण नहीं होने दिया जाएगा।