फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Atul Maheshwari scholarship is proving helpful in education

Saharanpur News: शिक्षा में मददगार साबित हो रही अतुल माहेश्वरी छात्रवृत्ति

Tue, 12 Sep 2023 01:13 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 12 Sep 2023 01:13 AM IST
विज्ञापन
Atul Maheshwari scholarship is proving helpful in education
-छात्रवृत्ति परीक्षा के लिए अब 20 सितंबर तक आवेदन कर सकते हैं विद्यार्थी
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
सहारनपुर। अमर उजाला फाउंडेशन की प्रतिष्ठित अतुल माहेश्वरी छात्रवृत्ति वर्षों से मेधावियों के लिए वरदान साबित हो रही है। इस बार भी छात्रवृत्ति परीक्षा में शामिल होने के लिए आवेदन की प्रक्रिया चल रही है। जिसकी अंतिम तिथि बढ़ाकर 20 सितंबर की गई है, जिससे की अधिक से अधिक विद्यार्थी इसमें प्रतिभाग कर सकें। स्थानीय स्तर पर जिला विद्यालय निरीक्षक योगराज सिंह की ओर से सभी माध्यमिक विद्यालयों को पत्र जारी कर अपने विद्यार्थियों को परीक्षा में शामिल कराने के लिए कहा गया है। ऐसे में पात्र विद्यार्थियों के लिए छात्रवृत्ति पाने का यह अच्छा मौका है, जिसके सहयोग से जरूरतमंद विद्यार्थी अपनी आगे की शिक्षा जारी रख सकते हैं।
-----
जिला विद्यालय निरीक्षक योगराज सिंह का कहना है कि अतुल माहेश्वरी छात्रवृत्ति अमर उजाला फाउंडेशन की सराहनीय कदम है। आवेदन कराने के लिए विद्यालयों को पत्र भी जारी किया गया है। यह उन विद्यार्थियों के लिए शिक्षा के क्षेत्र में मददगार साबित हुई है, जो आर्थिक रूप से कमजोर हैं। विद्यार्थियों को चाहिए कि वह छात्रवृत्ति पाने के लिए आवेदन करें।
विज्ञापन

-----
राजकीय इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य हर्षदेव स्वामी का कहना है कि अतुल माहेश्वरी छात्रवृत्ति के लिए इन दिनों आवेदन की प्रक्रिया चल रही है। मेधावियों को आर्थिक सहयोग करने का अमर उजाला का यह अच्छा प्रयास है। विद्यार्थी परीक्षा का हिस्सा बनकर छात्रवृत्ति पाने के हकदार बन सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

-----
अमर उजाला फाउंडेशन की अतुल माहेश्वरी छात्रवृत्ति योजना में परीक्षा उत्तीर्ण करने वालों को 50 हजार से 75 हजार रुपये तक की मोटी छात्रवृत्ति मिलती है, जो किसी भी छात्र के लिए बड़ी धनराशि है। छात्र-छात्राओं को चाहिए कि वह समय रहते आवेदन कर छात्रवृत्ति परीक्षा का हिस्सा बनें और उत्तीर्ण होकर छात्रवृत्ति पाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed