{"_id":"62bdebb13ed5f830533d1c4f","slug":"attack-on-not-paying-extortion-of-two-lakhs-report-on-five-saharanpur-news-mrt5951074143","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो लाख की रंगदारी न देने पर किया हमला, पांच पर रिपोर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दो लाख की रंगदारी न देने पर किया हमला, पांच पर रिपोर्ट
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सहारनपुर, गंगोह। रंगदारी न देने पर जानलेवा हमला करने का आरोप लगाते हुए पांच लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
गांव बसी के पूर्व प्रधान साजिद द्वारा कोतवाली में दी गई तहरीर में कहा गया कि वह दो दिन पूर्व गंगोह के मोहल्ला मोहम्मद गौरी स्थित अपने मकान में बीमारी के चलते आराम कर रहा था। तभी हथियारों से लैस कुछ युवक उसके घर में घुस आए। आरोप है कि युवकों ने खुद को दादा बताते हुए उससे गाली गलौज की और दो लाख रुपये की रंगदारी की मांग की। न देने पर जान से मारने की धमकी देने लगे। उसके शोर मचाने पर पड़ोसियों को आता देख आरोपी तमंचे हवा में लहराते हुए चले गए।
जब वह परिवार के साथ पुलिस में शिकायत करने और गांव जाने के लिए निकला तो रास्ते में घात लगाए बैठे आरोपियों ने उसकी कार के सामने अपनी कार लगाकर उन्हें जबरन रोक लिया। फायरिंग करते हुए उसकी गाडी में तोड़ फोड़ की। उसने तेजी से गाड़ी भगाकर कोतवाली में घुसकर जान बचाई। पुलिस ने तहरीर के आधार पर आरोपियों मोहल्ला गुजरान निवासी शादाब, इरफान, मोहम्मद गौरी के आसिफ व जुबैर और सांगाठेड़ा निवासी सोनू के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। कोतवाली प्रभारी जसबीर सिंह का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है।