{"_id":"61e07286cddd33068f3da5cf","slug":"attack-on-bank-guard-attempt-to-snatch-gun-saharanpur-news-mrt573250525","type":"story","status":"publish","title_hn":"बैंक गार्ड से मारपीट, बंदूक छीनने का प्रयास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बैंक गार्ड से मारपीट, बंदूक छीनने का प्रयास
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सरसावा (सहारनपुर)। राष्ट्रीयकृत बैंक में नियमों की अनदेखी कर जबरदस्ती घुसने का प्रयास कर रहे एक व्यक्ति ने बैंक के सुरक्षा गार्ड के साथ मारपीट कर बंदूक छीनने का प्रयास किया। गार्ड की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया।
अंबाला रोड पर पंजाब नेशनल बैंक सलेमपुर की शाखा में बृहस्पतिवार को पूर्वाह्न 11 बजे के करीब बैंक के ग्राहक तथा सुरक्षा गार्ड के बीच जमकर हंगामा हुआ। इसके बाद बैंक की सुरक्षा में तैनात पुलिसकर्मी हंगामा कर रहे व्यक्ति को पकड़ कर थाने ले आए। बैंक के सुरक्षा गार्ड विजयपाल ने थाने में तहरीर देते हुए बताया कि वो बैंक के मुख्यद्वार पर बंदूक के साथ सुरक्षा के लिए तैनात था कि एक व्यक्ति अपनी मां के साथ आया तथा बैंक के भीतर प्रवेश करने लगा। उसने कोरोना गाइडलाइन का हवाला देते हुए खाताधारक को ही बैंक में प्रवेश देने की अनुमति की बात कही तथा उसकी मां को बैंक में प्रवेश करा दिया। बावजूद इसके व्यक्ति जबरदस्ती बैंक में घुसने का प्रयास करने लगा। जब उसे रोका गया तो उसने मारपीट कर डाली तथा उसकी दोनाली बंदूक छीनने का प्रयास किया। इसी बीच बैंक की सुरक्षा में तैनात पुलिसकर्मी भी मौके पर आ गए तथा हंगामा कर रहे व्यक्ति को पकड़कर थाने ले आए। पुलिस ने तहरीर लेकर हंगामा कर रहे व्यक्ति को हिरासत में ले लिया। सरसावा थाने के एएसआई सत्येंद्र सिंह ने कहा कि मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।