फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Asha's performance at CMO office for honorarium

मानदेय के लिए आशाओं का सीएमओ कार्यालय पर प्रदर्शन

Tue, 09 Nov 2021 12:06 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 09 Nov 2021 12:06 AM IST
विज्ञापन
Asha's performance at CMO office for honorarium
सहारनपुर। मानदेय की मांग को लेकर आशा और संगिनियों ने सोमवार को सीएमओ कार्यालय पर धरना-प्रदर्शन किया। चिकित्साधिकारी को ज्ञापन सौंपकर मांग मनवाने को कहा। मांग नहीं माने जाने तक संघर्ष जारी रखने की चेतावनी दी।
विज्ञापन

आशा एकता संगठन के आह्वान पर सोमवार को बड़ी संख्या में आशा और संगिनी सीएमओ कार्यालय पहुंची। सीएमओ कार्यालय के बाहर जमीन पर बैठकर सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। उन्होंने बताया कि आज तक उनका कोई मानदेय निर्धारित नहीं किया गया है। उन्होंने मुख्यमंत्री के नाम का ज्ञापन चिकित्साधिकारी को सौंपकर आशा और संगिनियों को प्रति माह कम से कम 18 हजार रुपये मानदेय दिए जाने की मांग की। जिला मंत्री कुसुम त्यागी और शशि राजपूत ने कहा कि बिना मानदेय के आशा और संगिनियों के परिवार आर्थिक तंगी से जूझ रहे हैं। आशा और संगिनी अपने घर के काम छोड़कर सरकारी योजनाओं को सफल बनाने में योगदान दे रही हैं, मगर उनके बारे में कोई नहीं सोच रहा है। जब तक आशा और संगिनियों की मांग नहीं मानी जाएगी तब तक संघर्ष करती रहेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed