फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Asha dies standing on the side of the road due to a car collision

कार की टक्कर से सड़क किनारे खड़ी आशा कार्यकत्री की मौत

Wed, 16 Mar 2022 11:42 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 16 Mar 2022 11:42 PM IST
विज्ञापन
Asha dies standing on the side of the road due to a car collision
शांकभरी। कोतवाली मिर्जापुर के गांव जाटोवाला में स्वास्थ्य विभाग में कार्यरत सड़क किनारे खड़ी आशा को तेज रफ्तार कार ने टक्कर मार दी। गंभीर रुप से घायल आशा की उपचार के दौरान जिला अस्पताल में मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन

गांव जाटोवाला निवासी संसारवती उर्फ सुरेशवती (34) पत्नी ब्रिजेश कुमार स्वास्थ्य विभाग में आशा कार्यकर्ता थी। बुधवार सुबह 11 बजे वह गर्भवती महिलाओं को लेकर सीएचसी साढ़ौली कदीम जाने के लिए सड़क के किनारे खड़ी थी। इसी दौरान मिर्जापुर की तरफ से तेज गति से आई स्कॉर्पियो कार ने उसे जोरदार टक्कर मार दी। इससे आशा गंभीर रूप से घायल हो गयी, जबकि कार चालक मौके से भाग निकला। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायल आशा को इलाज के लिए जिला अस्पताल भिजवाया। जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गयी। कोतवाली प्रभारी अजय श्रोतिया ने बताया कि मृतका के देवर की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। कार चालक की भी शिनाख्त हो गई है। जल्द ही उसे पकड़ लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed