फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Artists looking for acting through continuous practice

सतत अभ्यास से अभिनय को मांझ रहे कलाकार

Fri, 01 Oct 2021 11:57 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 01 Oct 2021 11:57 PM IST
विज्ञापन
Artists looking for acting through continuous practice
आशुतोष रामलीला के मंचन की तैयारी करते कलाकार - फोटो : SAHARANPUR
सहारनपुर। रामलीलाओं में अभिनय ही नहीं बल्कि किरदार को जीवंत करने के लिए रिहर्सल में कलाकार खूब मेहनत कर रहे हैं। श्रीराम की मर्यादा पुरूषोत्तम वाली छवि को दर्शकों के सामने प्रस्तुत करने को कई-कई बार रिहर्सल की जा रही है। इसी तरह रावण के डायलॉग और अट्टहास सहित अनेक पात्रों के जरिए दर्शकों के बीच अमिट छाप छोड़ने को कलाकार जुटे हैं।
विज्ञापन

गुरुद्वारा रोड पर श्री आशुतोष मंदिर क्लब द्वारा आयोजित होने वाली रामलीला की रिहर्सल रोजाना पांच से छह घंटे चल रही है। यहां पर राम के अभिनय मेें दिनेश सक्सेना, रावण के रोल में मनोज शर्मा, लक्ष्मण के किरदार में विनय दुग्गल, मेघनाथ के रूप में गौरव चौधरी व हनुमान के किरदार में राजन कक्कड़ दिखाई देंगे। यह सभी कलाकार निर्देशक हरविंद गोसांईं के नेतृत्व में रोजाना रिहर्सल कर रहे हैं। कलाकार दिनेश सक्सेना व मनोज शर्मा का कहना है कि रामलीला मंच पर सिर्फ अभिनय करना ही उनका मकसद नहीं है, बल्कि किरदार को जीवंत कर दर्शकों के बीच जाने की तैैयारी की जा रही है। इसलिए रोजाना डायलॉग बोलने, श्री राम व रावण के चलने तथा बोलने के अंदाज, मेघनाथ व लक्ष्मण के बीच होने वाले युद्ध सहित अनेक लीलाओं को सफल बनाने को बार-बार रिहर्सल की जाती है।
विज्ञापन

इसी तरह रेलवे टीटू कॉलोनी में भारतीय कला संगम श्री रामलीला सभा द्वारा आयोजित होने वाली लीला में श्री राम का अभिनय करने वाले नितिन वालिया का कहना है कि वह आठ वर्षों से अभिनय कर रहे हैं। किरदार को अत्याधिक अच्छा बनाने को रोजाना कई-कई बार डायलॉग और गीतों की रिहर्सल करते हैं। रावण के अभिनय करने वाले सुनील रतन का कहना है कि रावण का किरदार आसान नहीं है। इसके लिए वह निर्देशकों के नेतृत्व में लगातार अभ्यास कर रहे हैं। इसी तरह लक्ष्मण का रोल करने वाले अभिषेक अरोड़ा, मेघनाथ का अभिनय करने वाले सुरेंद्र काका और हनुमान अभिनय करने वाले गगनदीप सहित अनेक कलाकार तीन से चार घंटे रिहर्सल कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुराने कलाकारों का लिया जा रहा सहयोग
रिहर्सल के दौरान कलाकार पुराने कलाकारों का भी सहयोग ले रहे हैं। खास बात यह है कि कलाकार डायलॉग को याद करने में जुटे हैं। ताकि मंच पर किसी तरह की दिक्कत न आए और पर्दे के पीछे से निर्देशक को डायलॉग न बताना पड़े। भारतीय कला संगम के वरिष्ठ निर्देश बब्बर जंग गुरुंग का कहना है कि उनका प्रयास है कि प्रत्येक कलाकार अपने अभिनय के सभी डायलॉग कंठस्थ याद रहे हैं। ऐसा करने से मंचन बेहतरीन होता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed