फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Appointed in-charge for assembly elections

विधानसभा चुनाव के लिए प्रभारी नियुक्त

Sat, 18 Sep 2021 11:47 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 18 Sep 2021 11:47 PM IST
विज्ञापन
Appointed in-charge for assembly elections
सहारनपुर। जिला मजिस्ट्रेट/जिला निर्वाचन अधिकारी अखिलेश सिंह ने विधानसभा चुनाव को निष्पक्ष, पारदर्शी एवं समयबद्ध संपन्न कराने के लिए प्रभारी अधिकारी एवं सहायक प्रभारी अधिकारी नियुक्त किए हैं। अपर जिलाधिकारी (प्रशासन) डॉ. अर्चना द्विवेदी को उप जिला निर्वाचन अधिकारी एवं सभी व्यवस्थाएं संपन्न कराने के लिए प्रभारी अधिकारी नियुक्त किया है।
विज्ञापन

जिला मजिस्ट्रेट अखिलेश सिंह ने शनिवार को इस आशय के आदेश जारी किए हैं। चुनाव प्रचार के संबंध में अपर जिलाधिकारी (प्रशासन) को प्रभारी अधिकारी बनाया है। वहीं, मुख्य विकास अधिकारी विजय कुमार को मतदान कार्मिक व्यवस्था एवं प्रशिक्षण के लिए, अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व रजनीश कुमार मिश्र को व्यय अनुवीक्षण, वेबकास्टिंग एवं व्यय लेखा के लिए, नगर मजिस्ट्रेट सुरेश कुमार सोनी को परिवहन व्यवस्था, प्रेक्षक व्यवस्था, मतदाता सूची, मतेदय स्थल निर्माण, ईवीएम तैयारी, इंटरनेट, टेलीफोन, कंप्यूटर व्यवस्था के लिए प्रभारी अधिकारी नियुक्त किया है। अपर जिलाधिकारी प्रशासन डॉ. अर्चना द्विवेदी, पुलिस अधीक्षक ग्रामीण अतुल शर्मा, पुलिस अधीक्षक यातायात प्रेमचन्द को कानून एवं सुरक्षा व्यवस्था के लिए प्रभारी अधिकारी नामित किया गया। नगर आयुक्त ज्ञानेंद्र सिंह को आदर्श आचार संहिता के अनुपालन के लिए प्रभारी अधिकारी नियुक्त किया गया। लेखन सामग्री, निर्वाचन सामग्री, मतपत्र व्यवस्था के लिए बंदोबस्त अधिकारी चकबन्दी हरिश्चन्द्र को प्रभारी अधिकारी बनाया गया। सुरक्षा बलों की तैनाती के लिए पुलिस अधीक्षक नगर राजेश कुमार को प्रभारी अधिकारी बनाया गया। मुख्य कोषाधिकारी सत्येन्द्र कुमार यात्रा भत्ता व्यवस्था के प्रभारी अधिकारी होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed