{"_id":"62698a5767f2eb04a6529980","slug":"application-date-extended-till-10th-may-saharanpur-news-mrt58620968","type":"story","status":"publish","title_hn":"आवेदन की तिथि दस मई तक बढ़ाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आवेदन की तिथि दस मई तक बढ़ाई
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुजफ्फरनगर और शामली के लिए भी महत्वपूर्ण
मां शाकंभरी विश्वविद्यालय ने वार्षिक परीक्षा के आवेदन की तिथि बढ़ाई
संवाद न्यूज एजेंसी
सहारनपुर। मां शाकंभरी विश्वविद्यालय ने सत्र 2021-22 की वार्षिक परीक्षा के लिए आवेदन की तिथि 26 अप्रैल से बढ़ाकर दस मई कर दी है। एमए और एमकॉम व्यक्तिगत विद्यार्थी तथा स्ववित्तपोषित योजना के तहत संचालित पाठ्यक्रमों से जुड़े विद्यार्थी अब दस मई तक आवेदन कर सकते हैं।
परास्नातक स्तर पर व्यक्तिगत पाठ्यक्रम एमए और एमकॉम तथा स्ववित्तपोषित योजना अंतर्गत संचालित वार्षिक प्रणाली के बीएफए/बीएससी (बायोटेक्नोलॉजी) बीएससी ऑनर्स (बायो टेक्नोलॉजी), बीएससी (माइक्रोबायोलॉजी), बीएससी ऑनर्स (माइक्रोबायोलॉजी), बीएससी (पीई, एचई एंड स्पोर्ट्स), बीए, बीएड, बीएलएड की सत्र 2021-22 की मुख्य परीक्षा के लिए विश्वविद्यालय की वेबसाइट www.msuniversity.ac.in पर ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तिथि 26 अप्रैल निर्धारित की गई थी। जिसे बढ़ाकर दस मई कर दिया है। अब संबंधित विद्यार्थी दस मई तक ऑनलाइन फॉर्म भरने से लेकर परीक्षा शुल्क जमा कर सकेंगे। विश्वविद्यालय द्वारा आवंटित महाविद्यालय में विद्यार्थियों द्वारा समस्त आवश्यक पत्राजात सहित भरे गए संदर्भित परीक्षा फॉर्म का ऑनलाइन सत्यापन 12 मई तक होगा। आवंटित महाविद्यालय द्वारा एनआर समेत परीक्षा फार्म विश्वविद्यालय के परीक्षा विभाग में 16 मई तक जमा कराया जाएगा।