फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Applicant of PM scheme shown dead due to clerical error

लिपिकीय त्रुटि से मृत दर्शाया पीएम योजना का आवेदक

Sun, 22 Dec 2019 11:45 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 22 Dec 2019 11:45 PM IST
विज्ञापन
Applicant of PM scheme shown dead due to clerical error
सहारनपुर। प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) में आवेदक को मृत दर्शाने की हकीकत सामने आई। अधिकारियों द्वारा कराई जांच में आवेदक को मृत दर्शाने के पीछे लिपिकीय त्रुटि सामने आई। इसके बाद आवेदक ने भी राहत की सांस ली है।
विज्ञापन

अमन कॉलोनी निवासी सरफराज पुत्र मोहम्मद अहमद ने 17 दिसंबर को संपूर्ण समाधान दिवस में पहुंचकर गंभीर आरोप लगाए। सरफराज परिजनों के साथ पहुंचे । उन्होंने कहा कि उन्होंने प्रधानमंत्री योजना के लिए आवेदन किया, मगर उसको सूची में मृतक दर्शाया गया है। आरोप लगाया था कि एक बिचौलिया नाम के सामने से मृतक हटवाने के नाम पर रुपये की मांग कर रहा है। मामला समाचार पत्रों में प्रकाशित होने के बाद परियोजना अधिकारी/एसडीएम सदर एके सिंह ने प्रकरण की जांच कराई । जांच नोडल अधिकारी/उप नगरायुक्त निदेश यादव के द्वारा कराई गई है। इसमें सरफराज को मृतक दर्शाने के पीछे लिपिकीय त्रुटि होने की बात सामने आई है। उक्त लाभार्थी नोट फाउंड जांच आख्या में पाया गया है। यानी उसने जो पता आवेदन पत्र में भरा, जांच में वह पता नहीं मिला। दूसरी तरफ परियोजना अधिकारी/एसडीएम सदर एके सिंह ने बताया कि योजना में पूरी पारदर्शिता बरती जा रही है। यदि किसी भी आवेदक को कोई परेशानी है तो वह डूडा कार्यालय में बनाए पूछताछ केंद्र में अपनी शंकाएं और आशंकाएं दूर कर सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed