{"_id":"68bf2b3a1ec39f01ed007188","slug":"apheresis-platelet-machine-malfunctioned-during-training-saharanpur-news-c-30-1-sah1001-158179-2025-09-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Saharanpur News: प्रशिक्षण के बीच में धोखा दे गई एफेरेसिस प्लेटलेट्स मशीन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Saharanpur News: प्रशिक्षण के बीच में धोखा दे गई एफेरेसिस प्लेटलेट्स मशीन
Tue, 09 Sep 2025 12:45 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
Updated Tue, 09 Sep 2025 12:45 AM IST
विज्ञापन
सहारनपुर। 19 महीने पहले एसबीडी जिला अस्पताल के ब्लड बैंक को मिली एफेरेसिस प्लेटलेट्स जंबो पैक मशीन प्रशिक्षण के दौरान धोखा दे गई। मशीन में तकनीकी कमी आने से स्टाफ को प्रशिक्षण नहीं दिया गया। ऐसे में डेंगू पीड़ितों को प्लेटलेट्स कम होने पर जंबो पैक की सुविधा मिलती नजर नहीं आ रही है।
दरअसल, शासन से 31 जनवरी 2024 को जिला अस्पताल के ब्लड बैंक में एफेरेसिस प्लेटलेट्स जंबो पैक मशीन मिली थी। अगस्त, सितंबर और अक्तूबर में डेंगू का खतरा अधिक रहता है। डेंगू में प्लेटलेट्स तेजी से गिरती है। ऐसे में मरीज को जंबो पैक की जरूरत पड़ती है। इसकी जिला अस्पताल में अभी तक सुविधा नहीं थी। डेंगू पीड़ितों को निजी ब्लड बैंक या फिर दूसरे जिलों में जाना पड़ता था।
सोमवार को दिल्ली से कंपनी इंजीनियर ब्लड बैंक में पहुंचे। वह एफेरेसिस प्लेटलेट्स जंबो पैक मशीन चलाने और प्लेटलेट्स के बारे में स्टाफ को प्रशिक्षण दे रहे थे। इसी दौरान अचानक मशीन में कुछ तकनीकी कमी आ गई। मशीन की स्क्रीन में एरर आ गया। इंजीनियर ने मशीन को चलाने का काफी प्रयास किया, लेकिन सही नहीं हो पाई। इसके चलते स्टाफ को प्रशिक्षण नहीं दिया जा सका। इंजीनियर लौट गए।
विज्ञापन
-- -- --
एफेरेसिस प्लेटलेट्स जंबो पैक मशीन में तकनीकी कमी आने से स्टाफ को प्रशिक्षण नहीं दिया जा सका। मशीन की कमी ठीक होने पर ही दोबारा प्रशिक्षण दिया जाएगा। जल्द से जल्द मशीन शुरू कराई जाएगी, ताकि डेंगू मरीजों को जंबो पैक की सुविधा मिल सके।
डॉ. सुधा कुमारी, प्रमुख अधीक्षक, एसबीडी जिला अस्पताल