{"_id":"62aa205192997600e32087dc","slug":"anuj-was-killed-for-harassing-his-sister-saharanpur-news-mrt5930238172","type":"story","status":"publish","title_hn":"बहन को परेशान करने पर की थी अनुज की हत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बहन को परेशान करने पर की थी अनुज की हत्या
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सरसावा। थाना क्षेत्र के ग्राम कुम्हारहेड़ा में 20 दिन पूर्व हुए हत्याकांड का खुलासा करते हुए पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी की निशानदेही में हत्या में प्रयोग की गई खून से सनी ईंट भी बरामद हो गई। इसके बाद आरोपी का हत्या की धाराओं में चालान करते हुए न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया गया।
सरसावा पुलिस ने 28 मई सुबह को सरसावा थाना क्षेत्र के नकुड़ रोड़ पर स्थित ग्राम कुम्हारहेड़ा में मिले अनुसूचित जाति के एक युवक की मौत का खुलासा कर दिया । पुलिस ने बताया कि युवक की हत्या कर शव की पहचान छुपाने के लिए चेहरे पर ईंट से कई वार किए गए थे। थानाध्यक्ष सरसावा धर्मेंद्र सिंह ने बताया कि अनुज पुत्र सतीश का शव गांव में ही एक कॉलोनी के खाली प्लाट में मिला था शव की स्थिति को देखकर पुलिस कई बिंदुओं पर जांच कर रही थी, जिसमें मृतक के कॉल डिटेल से मामले का खुलासा हो गया। थानाध्यक्ष ने बताया कि गांव के ही निवासी अनुसूचित जाति के रजत पुत्र विनोद को अनुज की हत्या करने के आरोप में गिरफ्तार किया है। पुलिस की गिरफ्त में आए रजत ने बताया कि अनुज उसकी विवाहित बहन को लगातार फोन करता रहता था जिसके कारण उसने इस वारदात को अंजाम दिया। आरोपी की निशानदेही पर पुलिस ने गांव से ही अनुज की हत्या में प्रयुक्त हुई खून से सनी ईंट भी बरामद कर ली तथा हत्या की धाराओं में आरोपी रजत का चालान करते हुए न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया।