फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Another death from Corona, 121 people infected including doctor

कोरोना से एक और मौत, डॉक्टर सहित 121 लोग संक्रमित

Fri, 11 Sep 2020 11:51 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 11 Sep 2020 11:51 PM IST
विज्ञापन
Another death from Corona, 121 people infected including doctor
सहारनपुर। कोरोना से एक और व्यक्ति की मौत हुई है। इसके साथ ही सहारनपुर में कोरोना से मरने वालों की संख्या 72 पहुंच गई है। उधर, राजकीय मेडिकल कॉलेज के चिकित्सक, पुलिस लाइन के पुलिसकर्मियों और एयरफोर्स स्टेशन परिवार के लोगों सहित 121 लोगों की कोरोना रिपोर्ट भी पॉजिटिव आई है। इनके साथ सहारनपुर में संक्रमितों की कुल संख्या 5551 हो गई है।
विज्ञापन

सदर क्षेत्र स्थित एक कॉलोनी निवासी 62 वर्षीय व्यक्ति को बुखार के साथ ही सांस में तकलीफ थी। कोरोना जांच में रिपोर्ट पॉजिटिव निकली। इसके बाद उनको राजकीय मेडिकल कॉलेज के कोविड केयर सेंटर में भर्ती किया गया था, जहां शुक्रवार को उनका निधन हो गया। सहारनपुर में कोरोना से मौतों का आंकड़ा 72 पर पहुंच गया है। उधर, नए 121 संक्रमितों में राजकीय मेडिकल कॉलेज का एक डॉक्टर, कलक्ट्रेट परिसर के तीन कर्मचारी, पुलिस लाइन के दो, एयरफोर्स स्टेशन सरसावा परिसर के पांच, सुहागिनी के तीन, देवबंद के आठ, खलासी लाइन के तीन, नुमाइश कैंप के छह, आरटीओ ऑफिस के दो, गंगोह के 10, माधोनगर के तीन, अंबेहटा के छह, आवास विकास के चार, हकीकतनगर के पांच, बसंत विहार के तीन, नागल के पांच, नकुड़ के चार, कोटा के दो लोग शामिल हैं। इनके अलावा नीलकंठ विहार, इंदिरापुरी, पुवांरका, आर्य नगर, गिल कॉलोनी, हसनपुर, खुर्रमपुर, गीता कॉलोनी, नंदपुरी, पंजाबी बाग, गोपालन नगर, एसडीए, बकीरमाजरा, मोरा, निजी अस्पताल, नैंनसोब आदि जगहों का एक-एक व्यक्ति संक्रमित मिला है। उधर, कोविड केयर सेंटरों और आइसोलेशन से 115 लोगों की छुट्टी भी की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed