फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Anil Kumar won the secretary's post by 12 votes.

सचिव पद पर अनिल कुमार ने 12 मतों से जीत दर्ज की

Mon, 20 Jun 2022 11:57 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 20 Jun 2022 11:57 PM IST
विज्ञापन
Anil Kumar won the secretary's post by 12 votes.
चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण सहारनपुर के नवनियुक्त पदाधिकारी - फोटो : SAHARANPUR
सहारनपुर। यूपी मेडिकल एंड पब्लिक हेल्थ मिनिस्ट्रियल एसोसिएशन के रक्त चल रहे सचिव पद के लिए सोमवार को चुनाव संपन्न कराया गया। जिला अस्पताल स्थित कार्यालय पर जिलाध्यक्ष देव कुमार की अध्यक्षता तथा चुनाव अधिकारी एसीएमओ डॉ. धर्मवीर सिंह, राज्य कर्मचारी महासंघ के जिलाध्यक्ष नीरज कुमार भटनागर, विनयकृष्ण तिवारी आदि की देखरेख में चुनाव संपन्न हुआ। सचिव पद के लिए महिला अस्पताल से प्रधान सहायक अनिल सिंघल और टीबी अस्पताल से वरिष्ठ सहायक अनिल कुमार ने नामांकन दाखिल किया। इसके बाद हुए चुनाव में वरिष्ठ सहायक अनिल कुमार ने प्रधान सहायक अनिल सिंघल को 12 मतों से हराकर सचिव पद पर जीत हासिल की। जिलाध्यक्ष देव कुमार ने कहा कि चुनाव और पद व्यवस्था का एक हिस्सा है, लेकिन सभी कर्मचारी एक संगठन हैं। हमें किसी भी तरह के अपने मतभेद भुलाकर एक दूसरे के सुख और दुख का साथी रहना है। संगठन में शक्ति होती है। इस बात को ध्यान में रखते हुए एकजुट रहना है और अपने हकों की रक्षा करनी है। कार्यक्रम में वीके तिवारी, शशि कुमार सैनी, अशरफ अली, सुभाष कुमार, अविनाश कुमार, राकेश कुमार, विजेंद्र, भूपेंद्र, बहादुर, बालेश्वर, राम शिरोमणि तिवारी, मनदीप सिंह, मनोज टंडन, हिमांशु पुंडीर, निसार फातमा, नवीन सिंह, संजू रानी आदि मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed