{"_id":"68cb03dd00317d4d4708a729","slug":"anil-fell-down-after-drinking-water-from-the-tank-cctv-footage-found-saharanpur-news-c-30-1-smrt1024-158910-2025-09-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Saharanpur News: टंकी पर पानी पीते ही गिर गया था अनिल, सीसीटीवी फुटेज मिली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Saharanpur News: टंकी पर पानी पीते ही गिर गया था अनिल, सीसीटीवी फुटेज मिली
विज्ञापन
देवबंद। नगर की गांधी कॉलोनी में अनिल (29) की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई. उसका शव कॉलोनी के बाहर पड़ा मिला। अनिल की पोस्टमार्टम रिपोर्ट में कुछ नहीं आया, लेकिन पुलिस को जांच में सीसीटीवी कैमरे की फुटेज मिली है। जिसमें दिखाई दे रहा है अनिल टंकी पर पानी पीते समय खुद नीचे गिरा।
बता दें, कि गांधी कॉलोनी में अनिल का शव मिलने के बाद उसकी पत्नी नीलम ने दो लोगों पर आरोप लगाया था कि उन्होंने दो सौ रुपये की खातिर पति की हत्या की है। सीओ अभितेष सिंह ने बताया कि बुधवार को आई पोस्टमार्टम रिपोर्ट में कुछ नहीं आया, न ही अनिल के शरीर पर किसी तरह का कोई नहीं मिला, लेकिन जांच में जुटी पुलिस को घटनास्थल के समीप लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज मिली है, इसमें दिखाई दे रहा है कि अनिल एक टंकी पर पानी पीते ही नीचे गिर गया, इस दौरान वहां से गुजर रहे तीन लोगों ने उसे उठाकर एक बैंच पर लिटा दिया और वहां से चले गए। आगे की जांच की जा रही है।