फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Angry RLD workers burnt sugarcane Holi due to lack of price

भाव नहीं बढाने के विरोध में रालोद ने फूंका गन्ना

Tue, 10 Dec 2019 12:12 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 10 Dec 2019 12:12 AM IST
विज्ञापन
Angry RLD workers burnt sugarcane Holi due to lack of price
कलेक्ट्रेट तिराहे पर गन्ना जलाते राष्ट्रीय लोकदल के कार्यकर्ता - फोटो : SAHARANPUR
सहारनपुर। लगातार दूसरे वर्ष भी गन्ना मूल्य नहीं बढ़ाए जाने से खफा राष्ट्रीय लोकदल कार्यकर्ताओं ने कलक्ट्रेट तिराहे पर प्रतीकात्मक तौर पर गन्ने की होली जलाई। उन्होंने प्रदर्शन कर राज्यपाल के नाम ज्ञापन डिप्टी कलेक्टर दीप्ती देव यादव को सौंपा। उन्होंने आरोप लगाया कि देश में बलात्कार की घटनाओं में लगातार बढ़ोत्तरी हो रही है। उन्होंने उन्नाव कांड की पीड़िता के परिजनों को दो करोड़ रुपये की आर्थिक सहायता देने की मांग की।
विज्ञापन

सोमवार को कलक्ट्रेट परिसर में जिलाध्यक्ष राव कैसर सलीम और प्रदेश महासचिव चौधरी धीर सिंह ने कहा कि प्रदेश सरकार द्वारा घोषित गन्ना मूल्य नाकाफी है। उन्होंने कहा कि गन्ने की फसल की लागत में लगातार बढ़ोत्तरी हो रही है, लेकिन दो वर्ष में गन्ना मूल्य में एक भी रुपये की भी वृद्धि नहीं हुई है। यह भाजपा सरकार की किसान विरोधी मानसिकता का परिचायक है। उन्होंने बकाया गन्ना मूल्य का ब्याज सहित भुगतान कराने और मौजूदा पेराई सत्र में 450 रुपये प्रति क्विंटल गन्ना मूल्य घोषित करने की मांग की।
विज्ञापन

उन्नाव कांड पर रोष जताते हुए उन्होंने कहा कि देश में बलात्कार की घटनाओं में बढ़ोत्तरी हो रही है। उन्होंने प्रदेश सरकार पर कार्रवाई नहीं करने का आरोप लगाते हुए कहा कि देश में हर 15 मिनट में बलात्कार की एक घटना हो रही है। उन्होंने उन्नाव कांड के दोषियों को फांसी की सजा दिलाने और पीड़िता के परिजनों को दो करोड़ रुपये की आर्थिक सहायता देने की मांग की। पूर्व जिलाध्यक्ष चौधरी अयूब हसन, चौधरी अर्जुन सिंह, धनवीर सिंह, सागर चौधरी, रमेश चौहान, नीरज पूनिया, जय भगवान, रामपाल, राजवीर सिंह, विक्रम सिंह गुर्जर, प्रीतम सिंह सैनी, सतपाल कालड़ा, राव इरफान, राव फरमान, राव आरिफ, फुरकान, प्रवेश कश्यप, विशाल कांबोज, महावीर सिंह सैनी, राव शाकिर, श्रवण कांबोज, कुशलपाल सिंह, राव शहजाद, अशफा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed