{"_id":"691a23a5aceaef76ae0e17ae","slug":"anger-among-villagers-over-murder-not-being-revealed-saharanpur-news-c-30-1-smrt1014-163091-2025-11-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Saharanpur News: हत्याकांड का खुलासा न होने पर ग्रामीणों में आक्रोश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Saharanpur News: हत्याकांड का खुलासा न होने पर ग्रामीणों में आक्रोश
Mon, 17 Nov 2025 12:49 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
Updated Mon, 17 Nov 2025 12:49 AM IST
विज्ञापन
अंबेहटा। टिडौली गांव में सात नवंबर को हुई भाजपा नेता धर्म सिंह कोरी की हत्या का खुलासा न होने से लोगों ने हंगामा करते हुए जल्द खुलासे की मांग की। इस दौरान पहुंचे सीओ ने ग्रामीणों को एक सप्ताह में खुलासे का भरोसा दिलाया। समाज के लोगों ने 11 सदस्यीय समिति का गठन कर उसे आंदोलन के लिए अधिकृत किया है।
रविवार को टिडौली गांव में भाजपा नेता धर्म सिंह कोरी की शोकसभा हुई जिसमें बड़ी संख्या में पहुंचे लोगों ने उन्हें श्रद्धांजलि दी। शोकसभा के बाद लोग हत्याकांड का खुलासा न होने पर नाराजगी जताई। ग्रामीणों में रोष होने की भनक लगते ही सीओ नकुड़ अशोक कुमार सिसौदिया, कोतवाल संतोष कुमार त्यागी भारी पुलिस बल व पीएसी के साथ गांव पहुंचे तथा लोगों से बातचीत की। ग्रामीणों का कहना था खुलासे के लिए पुलिस द्वारा 72 घंटे का समय मांगा गया था, लेकिन घटना को नौ दिन बीत जाने के बाद भी पुलिस के हाथ खाली है। ग्रामीणों ने कहा कि हत्याकांड के खुलासे में देर करके पुलिस समाज को आंदोलन के लिए बाध्य कर रही है।
ग्रामीणों के बीच पहुंचे सीओ अशोक कुमार सिसौदिया ने बताया कि पुलिस सभी बिंदुओं पर काम कर रही है। ग्रामीणों द्वारा खुलासे के लिए समय सीमा तय करने की मांग पर सीओ ने एक सप्ताह के भीतर हत्याकांड के खुलासे का आश्वासन दिया। मौके पर मौजूद रहे लोगों ने चेतावनी दी कि यदि निर्धारित समय में पुलिस हत्याकांड का खुलासा नहीं करती है तो बिना किसी पूर्व सूचना के आंदोलन शुरू कर दिया जाएगा।