फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Anger among Congressmen due to increase in petroleum prices

पेट्रोलियम पदार्थों के दाम बढ़ने से कांग्रेसियों में आक्रोश

Fri, 11 Jun 2021 11:15 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 11 Jun 2021 11:15 PM IST
विज्ञापन
Anger among Congressmen due to increase in petroleum prices
सहारनपुर। पेट्रोलिम पदार्थों के बढ़े दामों के विरोध में कांग्रेसियों ने केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए धरना दिया। साथ ही सरकार पर जनता के उत्पीड़न का आरोप लगाया।
विज्ञापन

शुक्रवार को कोर्ट रोड स्थित पेट्रोल पंप के नजदीक जिलाध्यक्ष चौधरी मुजफ्फर अली व महानगर अध्यक्ष वरुण शर्मा के नेतृत्व कार्यकर्ताओं ने धरना दिया। उन्होंने कहा कि कोरोना काल में केंद्र सरकार पेट्रोलियम पदार्थों के दामों में बढ़ोत्तरी कर जनता का शोषण कर रही है। सरकार की गलत नीतियों से उत्पन्न आर्थिक मंदी के चलते जनता त्रस्त है। ऐसे में दाम बढ़ाकर जनता को और परेशान कर दिया है। आगामी चुनाव में पूरे देश से भाजपा का सूपडा साफ होगा। युवा कांग्रेस प्रदेश महासचिव विजय शर्मा, कांग्रेस नेता शायान मसूद, पार्षद सरदार चरणजीत सिंह निक्कू ने कहा कि भाजपा सरकार उद्योगपतियों को फायदा पहुंचाने में लगी है। इस दौरान पीसीसी सदस्य अशोक सैनी, प्रधान संजय वालिया, आरिफ खान, गणेश दत्त शर्मा, मनीष त्यागी, इमरान कुरैशी, सुरेंद्र मनीनवाल, अरविंद पालीवाल, मधु सहगल, वाजिद धाना, फारूख आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed