फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   An unknown vehicle hit a tempo, one dead, four seriously injured

Saharanpur News: अज्ञात वाहन ने टेंपो में मारी टक्कर, एक की मौत, चार गंभीर

Wed, 20 Aug 2025 12:10 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 20 Aug 2025 12:10 AM IST
विज्ञापन
An unknown vehicle hit a tempo, one dead, four seriously injured
सरसावा में सड़क हादसे के मृतक सचिन का फाइल फोटो
सरसावा। अज्ञात वाहन की टक्कर से टेंपो सवार पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें राजकीय मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया। वहां चिकित्सकों ने सचिन (40) पुत्र राजबीर निवासी बुढेड़ा थाना सरसावा को मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

सोमवार देर शाम सहारनपुर से सरसावा सवारी लेकर आ रहे टेंपो को पिलखनी गांव के पास किसी वाहन ने टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही टेंपो पलट गया और सवारियों में चीख पुकार मच गई। पुलिस ने क्षतिग्रस्त टेंपो से घायल सवारियों को बाहर निकाल कर राजकीय मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया। वहां पहुंचते ही चिकित्सकों ने सचिन को मृत घोषित कर दिया, जबकि सौरव निवासी अहमदपुर, अमजद, इंद्रासन तथा रोशनलाल डीलर निवासी सरसावा का उपचार चल रहा है।
विज्ञापन

पोस्टमार्टम के बाद मंगलवार सुबह गमगीन माहौल में मृतक सचिन का अंतिम संस्कार कर दिया गया। मृतक का 16 साल का एक बेटा तथा 14 साल की एक बेटी है। पुलिस ने बताया कि तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज कर ली जाएगी। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की मदद से टक्कर मारने वाले वाहन की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed