फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Amnesty steps to increase mutual harmony

आपसी सौहार्द के लिए अमन के पहरियों ने बढ़ाए कदम

Fri, 26 May 2017 12:34 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर Updated Fri, 26 May 2017 12:34 AM IST
विज्ञापन
Amnesty steps to increase mutual harmony
अमन के लिए बैठक करते लोग। - फोटो : amar ujala
सहारनपुर में शब्बीरपुर घटना के बाद से उबल रहे जनपद में शांति सद्भाव कायम रखने के लिए सामाजिक संगठन आगे आने लगे हैं। विभिन्न संगठनों ने लोगों से समाज विरोधी तत्वों से सावधान रहने की अपील करते हुए युवाओं का आह्वान किया कि वे सामाजिक सौहार्द बनाए रखने में मुख्य भूमिका अदा करें।
विज्ञापन


बृहस्पतिवार को दिल्ली रोड स्थित एक सभागार में आयोजित हिंदू युवा वाहिनी की बैठक में प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ. योगेंद्र सिंह राणा ने कहा कि हमारा जनपद गंगा जमुनी तहजीब का है। समाज विरोधी तत्व यहां का माहौल खराब करना चाहते हैं।
विज्ञापन


उन्होंने युवाओं से सामाजिक सद्भाव के लिए आगे आने का आह्वान किया। जिला संयोजक नरेंद्र सिंह बालियान, जिला प्रभारी मानवेंद्र सिंह चौहान, जिलाध्यक्ष संजय वर्मा ने भी विचार रखे। रोहित, सौरभ रघुवंशी, विवेक, अमरेश, राहुल, बिट्टू चौहान, गौरव धनखड़, प्रवीण राठी, प्रवीण तोमर, दीपक, रोबिन आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


 हिंदू एकता युवा समिति की बैठक में अध्यक्ष शिवकुमार कोरी ने भाईचारा बनाए रखने की अपील की। मातागढ़ में हुई बैठक में अमन, अजय, राजन, अशोक, धर्मवीर, कुलदीप, राजेश आदि रहे।

दलित पिछड़ा वर्ग महासभा की बैठक में जिला महामंत्री सोहनलाल कश्यप, महानगर अध्यक्ष अश्वनी कुमार, पुष्पेंद्र कुमार आदि ने कहा कि दलित समाज का उत्पीड़न बर्दाश्त नहीं होगा। उन्होंने शांति बनाए रखने की अपील की। रजनीश, राहुल, नरेंद्र, विपिन, संजू आदि रहे।

 गिल कालोनी में हुई दलित और राजपूत समाज की बैठक में आरएसएस के प्रांत प्रचारक कर्मवीर सिंह और विभाग प्रचारक प्रीतम सिंह ने सभी से आपसी विश्वास का वातावरण बनाने की अपील की।

बैठक में सबने अपने आसपास के गांवों में बैठकें कर आपसी सद्भाव बनाने का निर्णय लिया गया। अध्यक्षता सतपाल सिंह जाटव और पूर्व ब्लाक प्रमुख नानौता कृष्ण कुमार पुंडीर ने संयुक्त रूप से की।


रविन्द्र सिंह प्रधान चंदपुरा, सुभाष सिंह नयागांव, वीरेंद्र सिंह दल्हेड़ी, यशवंत सिंह भारी, कर्ण सिंह रतनपुरा, प्रीतम सिंह प्रधान बीबीपुर, ऋषिपाल सिंह  ब्लाक प्रमुख नानौता, अनिल सिंह, रणखंडी,  दिनेश प्रधान, रणखंडी, रामप्रताप प्रधान जड़ौदा जटट, बलराम बहेडी आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed