फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Ambehata won the cricket match by defeating Nakud by 52 runs

अंबेहटा ने नकुड़ को 52 रन से हरा जीता क्रिकेट मैच

Mon, 16 May 2022 11:09 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 16 May 2022 11:09 PM IST
विज्ञापन
Ambehata won the cricket match by defeating Nakud by 52 runs
अंबेहटा (सहारनपुर)। गांव रनियाली दयालपुर मार्ग स्थित पर स्थित ग्रीन वैली क्रिकेट एकेडमी में आयोजित क्रिकेट मैच एकता क्लब अंबेहटा की टीम ने 52 रनों के अंतर से नकुड़ टीम को हराकर जीत लिया।
विज्ञापन

एकता क्लब अंबेहटा के कप्तान ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर में छह विकेट खोकर 280 रन का विशाल लक्ष्य नकुड़ टीम के समक्ष रखा। इसमें ताबड़तोड़ बल्लेबाजी करते दानिश शफीक ने मात्र 38 गेंद पर 11 गगनचुंबी छक्के व छह शानदार चौकों की बदौलत सैकड़ा जड़ा तो वहीं खालिद मलिक ने 71, संजय कुमार 28, अर्चित शर्मा ने 31 रन का सर्वाधिक योगदान अपनी टीम को दिया। जवाब में लक्ष्य का पीछा करने उतरी नकुड़ टीम एकता क्लब के तेज गेंदबाजों के सामने रनों के लिए जूझती नजर आई और 20 ओवर में आठ विकेट खोकर मात्र 228 रन ही बना सकी। इसमें नकुड़ के शोहेल 51, फरमान 65, नदीम 41 व रहमान ने 38 रन बनाए। एकता क्लब अंबेहटा की तरफ से शानदार बॉलिंग करते हुए संजय कुमार, संजीव शर्मा, खालिद मलिक ने दो दो विकेट लिए। सर्वाधिक रन बनाने वाले एकता क्लब अंबेहटा के बल्लेबाज दानिश शफीक को मैन ऑफ दा मैच से नवाजा गया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed