फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Ambala Highway turned into a pond after rain in Saharanpur district

सहारनपुर: बारिश का कहर, तालाब में तब्दील हुआ अंबाला हाईवे, जीवन पूरी तरह अस्त-व्यस्त

Wed, 12 Oct 2022 04:04 PM IST
मेरठ ब्यूरो अमर उजाला ब्यूरो, सहारनपुर
अमर उजाला ब्यूरो, सहारनपुर Published by: मेरठ ब्यूरो Updated Wed, 12 Oct 2022 04:04 PM IST
सार

बारिश के कहर से लोगों का जीवन पूरी तरह अस्त-व्यस्त हो गया है। वहीं बारिश के बाद अंबाला हाईवे तालाब में तब्दील हो गया है।

विज्ञापन
Ambala Highway turned into a pond after rain in Saharanpur district
तालाब में तब्दील हुआ अंबाला हाईवे। - फोटो : amar ujala

विस्तार

Saharanpur News: सहारनपुर के सरसावा में हुई बरसात एक बार फिर से नगर वासियों और अंबाला रोड पर आवागमन करने वाले यात्रियों के लिए मुसीबत बन कर आई। बरसात के चलते अंबाला रोड पर भारी जलभराव हो गया। इसके चलते घंटों तक आवागमन प्रभावित रहा।

विज्ञापन


बता दें कि पालिका प्रशासन के द्वारा कराया गया अनियोजित विकास जनता के गले की हड्डी बना है। तीन वर्ष पूर्व पालिका प्रशासन ने करोड़ों रुपये खर्च कर बिल्कुल ठीक-ठाक नाले को तुड़वाकर अंबाला रोड पर सड़क के दोनों ओर जल निकासी के लिए नाले का पुनर्निर्माण कराया था। ठेकेदार ने बेहद अजीब तरीके से नाले को सड़क से ऊंचा बना दिया। इससे निकासी नहीं होने के कारण पानी सड़क पर ही भरने लगा। सड़क के बीचों बीच डिवाइडर का भी निर्माण कराया गया जिससे जल निकासी और अधिक बाधित हो गई।
विज्ञापन


लोगों की शिकायत पर अमर उजाला में प्रमुखता के साथ खबर प्रकाशित हुई तो जिलाधिकारी ने संज्ञान लेते हुए जल निगम सहारनपुर को इसकी जांच सौंप दी। बावजूद इसके आज तक नगर पालिका प्रशासन अंबाला रोड पर बनी इस जलभराव की समस्या का समाधान नहीं करा पाया। पालिका सभासद राकेश साहनी, संजय वाधवा, अनुज कांबोज, संजय शर्मा ने कहा कि अंबाला रोड पर भरने वाला पानी पालिका प्रशासन की भारी लापरवाही का नतीजा है। यदि नाला तथा सड़क निर्माण के दौरान पालिका प्रशासन समय समय पर विकास कार्य का अवलोकन करता तो इस समस्या का सामना ना करना पड़ता।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: Saharanpur: मोहब्बत के तीन साल... चंद मिनटों में उजड़ गईं पति-पत्नी जिंदगी, गांव में मचा कोहराम, तस्वीरें

मंगलवार को भी बरसात में जो जल जमाव हुआ उसमें वाहनों को तो निकलने में परेशानी हुई ही है, अनेकों दोपहिया चालक पानी में गिर कर दुर्घटना का शिकार हुए। इस संबंध में नगर पालिका परिषद के अधिशासी अधिकारी भूपराम वर्मा ने बताया कि वे जल निकासी की समस्या का समाधान कराने का प्रयास कर रहे हैं।

यह भी पढ़ें: Muzaffarnagar: कवाल कांड मामला, नौ साल इंतजार, सात घंटे कटघरे में खड़े रहे गुनहगार

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed