फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   All the people's representatives are unanimous on the Supreme decision on Ayodhya

अयोध्या पर आए सुप्रीम फैसले पर सभी जनप्रतिनिधि एकमत

Sat, 09 Nov 2019 11:51 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 09 Nov 2019 11:51 PM IST
विज्ञापन
All the people's representatives are unanimous on the Supreme decision on Ayodhya
देहात विधायक मसूद अख्तर - फोटो : SAHARANPUR
अयोध्या पर आए सुप्रीम फैसले पर सभी जनप्रतिनिधि एकमत
विज्ञापन

सहारनपुर। अयोध्या पर सुप्रीम कोर्ट के फैसले पर अमर उजाला ने चारों प्रमुख राजनीतिक दलों से जुड़े जन प्रतिनिधियों से उनकी प्रतिक्रिया और पार्टी का मत जानने का प्रयास किया। सभी जनप्रतिनिधियों ने सुप्रीम कोर्ट के फैसले का स्वागत किया और लगभग एकमत दिखे। इतना ही नहीं, सभी ने हिन्दू और मुस्लिमों से भाईचारा कायम रखने की अपील भी की। पेश है जनप्रतिनिधियों की प्रतिक्रिया...
सुप्रीम कोर्ट हमारी आखिरी अदालत है, जिसके फैसले का हम स्वागत करते हैं। फैसले को लेकर कुछ लोगों में खुशी और नाखुशी हो सकती है मगर हमें सर्वोच्च न्यायालय के फैसले को स्वीकार करते हुए आपसी भाईचारे को कायम रखने और मिलकर देश की तरक्की के बारे में सोचना चाहिए। - हाजी फजलुर्रहमान, सांसद, बसपा।
विज्ञापन

सुप्रीम कोर्ट के फैसले का हम स्वागत करते हैं और अन्य लोगों को भी इसे स्वीकारना चाहिए। हम भाईचारे में भरोसा रखते हैं और वर्षों से साथ रहते आए हैं। आगे भी आपसी भाईचारा कायम रखा जाएगा। सबका साथ और सबका विकास की सोच के साथ सबको साथ लेकर चला जाएगा। - ब्रिजेश सिंह, देवबंद विधायक, भाजपा।
विज्ञापन
विज्ञापन

सर्वोच्च न्यायालय का फैसला हम स्वीकार करते हैं। हम सबका विश्वास न्यायपालिका के साथ जुड़ा हुआ है। खास बात यह है कि किसी भी सूरत में हिंदू और मुसलमान के बीच का विश्वास नहीं टूटना चाहिए। क्योंकि हम सबके मिलने से ही हिंदुस्तान एक सुंदर गुलदस्ता बनता है। - संजय गर्ग, नगर विधायक, सपा।

अयोध्या पर सुप्रीम कोर्ट का जो फैसला आया है उसे हम सभी को मानना चाहिए। सबसे बड़ी चीज देश का अमन-चैन और भाईचारा है। जिंदगी सबसे खास है। जिंदगी रहेगी तो मंदिर और मस्जिद भी बनते रहेंगे। हम सभी को मिलकर मुल्क और कौम की बेहतरी के बारे में सोचना चाहिए। - मसूद अख्तर, देहात विधायक, कांग्रेस।

देवबन्द विधायक ब्रिजेश सिंह

देवबन्द विधायक ब्रिजेश सिंह- फोटो : SAHARANPUR

नगर विधायक संजय गर्ग

नगर विधायक संजय गर्ग- फोटो : SAHARANPUR

सांसद हाजी फजलुरर्हमान

सांसद हाजी फजलुरर्हमान- फोटो : SAHARANPUR

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed