{"_id":"616b0fabec73ca2d973e9719","slug":"all-society-will-be-included-in-rld-s-resolution-saharanpur-news-mrt560940219","type":"story","status":"publish","title_hn":"रालोद के संकल्पपत्र में होगा सर्व समाज का समावेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रालोद के संकल्पपत्र में होगा सर्व समाज का समावेश
विज्ञापन
सहारनपुर। रालोद द्वारा विधानसभा चुनाव के लिए तैयार रोडमैप में सर्वसमाज का समावेश करने का प्रयास किया गया है। पूर्व गृहमंत्री सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती पर संकल्पपत्र जारी करने और पूर्व राष्ट्रपति डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम के साथ मान्यवर कांशीराम के नाम पर योजनाएं चलाने का वादा किया। वहीं, किसानों को 12 हजार रुपये सम्मान निधि देने का वादा भी रालोद मुखिया जयंत चौधरी ने किया है। इससे जाहिर है कि चुनाव में सर्वसमाज को साधकर भाजपा से मुकाबले की तैयारी है।
गंगोह में रैली के दौरान जयंत चौधरी ने कहा कि सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती पर 31 अक्तूबर को रालोद संकल्प पत्र जारी करेगा। उसमें 22 संकल्प शामिल रहेंगे। संकल्प पत्र में पूर्व राष्ट्रपति एपीजे अब्दुल कलाम के सपनों को आधार बनाया है। उसके छह स्तंभ होंगे। उन्होंने कहा कि अभी तक प्रदेश के पांच फीसदी सरकारी विद्यालयों में कंप्यूटर लैब हैं, लेकिन प्रदेश में रालोद की सरकार बनने पर सभी विद्यालयों में कंप्यूटर लैब बनवाएंगे। सभी विद्यालयों में अंग्रेजी माध्यम से पढ़ाई की व्यवस्था होगी।
उन्होंने कहा कि तकनीक विकसित करने वाला दक्षिण एशिया का पहला विश्वविद्यालय विकसित कराया जाएगा। इसके अतिरिक्त विज्ञान के क्षेत्र में जो स्टार्टअप अपना पेटेंट कराएंगे, ऐसे 100 स्टार्टअप को हर साल एपीजे अब्दुल कलाम की स्मृति में एक-एक करोड़ की सम्मान निधि दिलाई जाएगी। इतना ही नहीं, शहरी क्षेत्र के लिए मान्यवर कांशीराम के नाम पर भी योजनाएं चलाएंगे। साथ ही वर्ष 2030 तक यूपी के 760 नगर निकायों में सीवर लाइन डालने और एसटीपी लगवाने तथा प्रदेश में 25 हजार रोडवेज बसें चलवाने का भी वादा किया। इनके अतिरिक्त पश्चिमी उत्तर प्रदेश में हाईकोर्ट बेंच की स्थापना कराने की भी घोषणा की जा चुकी है। उन्होंने कहा कि सहारनपुर से प्रयागराज जाने में जितना समय लगता है, उससे कम दूरी पर लाहौर है।
विज्ञापन
मोदीजी कर सकते हैं तो हम क्यों नहीं
जयंत चौधरी ने कहा कि ऑनलाइन माध्यम से वह लोक संकल्प के बिंदुओं पर करीब पांच लाख लोगों से सीधे संवाद करते हैं। उन्होंने कहा कि जब मोदी जी कर सकते हैं तो हम क्यों नहीं कर सकते हैं।