{"_id":"61fd67953b0046049c6becd9","slug":"aimim-activists-protest-at-collectorate-saharanpur-news-mrt5758211156","type":"story","status":"publish","title_hn":"एआईएमआईएम कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी कर कलक्ट्रेट पर प्रदर्शन किया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एआईएमआईएम कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी कर कलक्ट्रेट पर प्रदर्शन किया
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
-- सिटी मजिस्ट्रेट को सौंपा राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन
-- ओवैसी की कार पर हमले का विरोध जताया
संवाद न्यूज एजेंसी
सहारनपुर। एआईएमआईएम के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं सांसद असदुद्दीन ओवैसी की गाड़ी पर छिजारसी टोल प्लाजा के पास हुए हमले से खफा पार्टी के कार्यकर्ताओं ने शुक्रवार को कलक्ट्रेट पर नारेबाजी कर प्रदर्शन किया। उन्होंने राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सिटी मजिस्ट्रेट विवेक चतुर्वेदी को सौंपा। उन्होंने राष्ट्रीय अध्यक्ष को जेड एवं प्रदेश अध्यक्ष शौकत अली को वाई श्रेणी की सुरक्षा मुहैया कराने की मांग की।
शुक्रवार को ऑल इंडिया मजलिस ए इत्तेहादुल मुस्लिमीन के कार्यकर्ता जुलूस की शक्ल में नारेबाजी करते हुए कलक्ट्रेट पहुंचे और प्रदर्शन किया। सिटी मजिस्ट्रेट को सौंपे ज्ञापन में उन्होंने कहा कि पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष असदुद्दीन ओवैसी और प्रदेश अध्यक्ष शौकत अली साथियों के साथ मेरठ के किठौर से चुनाव प्रचार कर दिल्ली आ रहे थे। जनपद हापुड के थाना पिलखुवा क्षेत्र छिजारसी टोल प्लाजा के पास उनकी गाड़ी पर आधुनिक असलहों से फायरिंग की गई। इस घटना में शामिल दो हमलावरों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है, लेकिन शेष हमलावर अभी भी फरार हैं। ज्ञापन में उन्होंने जानलेवा हमले की उच्चस्तरीय जांच कराने, घटना में शामिल सभी अभियुक्तों को कड़ी सजा देने, उन पर एनएसए लगाने और राष्ट्रीय अध्यक्ष को जेड श्रेणी एवं प्रदेश अध्यक्ष शौकत अली को तत्काल वाई श्रेणी की सुरक्षा देने की मांग की। इस दौरान जिलाध्यक्ष मोहम्मद वसीम, जिला महासचिव अहकाम गौर, मुश्तफिज काश्फी, आमिर फुजैल, मौलाना नोमान नदवी, मोहम्मद मुस्तकीम, परवेज आलम, राव शोएब, अमजद अली गाड़ा आदि मौजूद रहे।