फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   After winning the inaugural match, Nakud's team entered the upcoming points

उद्घाटन मैच जीतकर नकुड़ की टीम ने आगामी अंक में प्रवेश किया

Mon, 30 Nov 2020 11:27 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 30 Nov 2020 11:27 PM IST
विज्ञापन
After winning the inaugural match, Nakud's team entered the upcoming points
अंबेहटा में आयोजित क्रिकेट प्रतियोगिता में मैन ऑफ द मैच चुने गए खिलाड़ी युवी को मैन ऑफ द मैच का खि? - फोटो : SAHARANPUR
उद्घाटन मैच जीतकर नकुड़ की टीम ने आगामी अंक में प्रवेश किया
विज्ञापन

अंबेहटा। ग्रीन वैली एकेडमी परिसर में सोमवार को अंडर-19 क्रिकेट प्रतियोगिता आयोजित की गई। उद्घाटन मैच सरसावा व नकुड़ की टीमों के बीच खेला गया, जिसमें नकुड़ की टीम ने विजय हासिल कर आगामी अंक में प्रवेश पा लिया। प्रतियोगिता का उद्घाटन ब्राइट फ्यूचर इंटर कॉलेज के चेयरमैन सलामत खान ने किया। उद्घाटन मैच केल्विन क्रिकेट एकेडमी नकुड़ व सरसावा की टीम के बीच खेला गया। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए सरसावा की टीम ने 18 ओवर में अजय के 45 व आशु के 20 रनों के सहयोग से 147 रनों का लक्ष्य विपक्षी टीम के सामने रखा। जवाब में केल्विन क्रिकेट एकेडमी नकुड़ की टीम ने यूवी 85 व अभिषेक के 39 रनों के सहयोग से 7 विकेट से शानदार जीत हासिल की। केल्विन क्रिकेट एकेडमी नकुड़ के खिलाड़ी यूवी को बेहतर प्रदर्शन के लिए मैन ऑफ द मैच चुना गया। अंपायर गौरव राज सैनी व शुभम सैनी रहे। इस दौरान ग्रीन वैली एकेडमी के चेयरमैन माज अली खान, अर्जुन सिंह, सचिन कुमार, हरिदत्त शर्मा, विजय चौधरी, दानिश खान, अब्दुल्ला खान, अनिल कुमार इब्राहिम आदि की उपस्थिति रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed